- दिल्ली में कोरोना के 19,486 नए मामले
- इस दौरान 141 कोरोना मरीजों की मौत
- दिल्ली में एक्टिव मामले 61,000 के पार
दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus Cases in Delhi) के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल आया है. राजधानी में शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, करीब 20 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 19,486 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सामने आने वाले मामलों में अब तक सबसे ज्यादा हैं. वहीं इस दौरान 141 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में पहली बार एक दिन में इतने COVID-19 मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट करीब 20 फीसदी रहा. एक्टिव मामले 61,000 के पार हो चुके हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा हैं.
पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 7,30,825 मरीज ठीक हो चुके हैं. अब तक कुल 11,793 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. दिल्ली में 61,005 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटों में 98,957 टेस्ट हुए. अब तक कुल 1,60,43,160 टेस्ट हो चुके हैं. दिल्ली का रिकवरी रेट 90.94 फीसदी है. 7.59 प्रतिशत एक्टिव मरीज हैं. राजधानी का डेथ रेट 1.47 फीसदी है. पॉजिटिविटी रेट- 19.69 प्रतिशत है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत का पीएम मोदी ने लिया जायजा, कई राज्यों में कोरोना मरीज झेल रहे संकट
बताते चलें कि महाराष्ट्र में भी आज (शुक्रवार) 63,700 केस सामने आए हैं. दिल्ली में कोरोना के केस में यह सबसे बड़ा इजाफा ऐसे वक्त आया है, जब वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत आज रात से हो रही है. दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की यह भयावह तस्वीर ऐसे वक्त सामने आई है, जब देश में शुक्रवार 16 अप्रैल को रिकॉर्ड 2 लाख 17 हजार से ज्यादा कोविड के नए मरीज सामने आए हैं. लगातार दूसरे दिन देश में दो लाख से ज्यादा केस मिले हैं.
VIDEO: नहीं टला है कोरोना का खतरा, लापरवाही से बढ़ेगी मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं