निधि कुलपति के साथ फरहान अख्तर.
नई दिल्ली:
- पानी के बचाने की मुहिम पर फरहान ने कहा कि घर पर ही आप पानी बचाने का काम किया जा सकता है. आप ग्लास में उतना ही पानी लें जितना पीना है. बरबाद न करें.
- फरहान ने कहा कि हम इतनी तरक्की कर रहे हैं, चांद पर पहुंच गए हैं, लोग एक दूसरे को नहीं जान रहे हैं. सम्मान नहीं करते हैं. तमाम तरह के भेदभाव हैं.
- फरहान का मानना है कि हर इंसान में एक टैलेंट में होता है. आप उसे पहचाने और उस पर काम करें, कामयाबी मिलेगी.
- फरहान ने कहा कि कहानी अच्छी न हो तो किसी भी लोकेशन में फिल्म शूट हो, कुछ नहीं होगा. कॉन्टेंट अच्छा होना ही चाहिए.
- फरहान अख्तर ने कहा कि एक समय गाने की म्यूजिक लिरिक से ज्यादा अहम हो गई थी. लोगों को लिरिक्स याद ही नहीं रहते थे. अब कुछ बदल रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि हर फिल्म चालू गाना होना चाहिए. माना जा रहा था कि एक गाना हिट हो गया तो फिल्म हिट हो जाएगी. लेकिन अब ऐसा नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NDTV Youth For Change Conclave