NDTV की वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार, 14 जनवरी को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कमाल अपनी विशिष्ट पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे और अपनी सारगर्भित रिपोर्टिंग और बेहरीन भाषा शैली के कारण उन्होंने लोगों की काफी प्रशंसा हासिल की. उनका निधन NDTV परिवार और पत्रकारिता जगत की बड़ी क्षति है. 61 साल के कमाल पिछले 30 सालों से NDTV से जुड़े हुए थे, वे चैनल के लखनऊ ब्यूरो के हेड थे. गुरुवार को ही चैनल पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर उनकी रिपोर्टिंग देखी गई थी.कमाल के निधन की खबर जैसे ही फैली, पत्रकारिता जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई
आप कमाल खान को अपनी श्रद्धांजलि कमेंट सेक्शन में पोस्ट कर सकते हैं ..
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kamal Khan, Kamaal Khan, Tribute To Kamal Khan