अमेरिका- ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का असर खाड़ी देशों पर देखने को मिल रहा है. दरअसल, ईरान और इजरायल के जारी हमलो से मिडिल ईस्ट में अफरातफरी का माहौल हो गया है. जहां भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतित है तो वहीं अब एक के बाद एक हमले के वीडियो और तस्वीरों ने इन जगहों पर मौजूद लोगों के परिवार को भी परेशान कर दिया है. इन्हीं में एक्टर केआरके भी हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मिडिल ईस्ट में हमलों के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिसमें दुबई भी शामिल है. इसी बीच एक्टर केआरके यानी कमाल आर खान ने एक्स पर अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनका परिवार भी दुबई में है और उन्होंने उनकी सलामती की दुआ मांगी है.
दुबई में फंसी केआरके की फैमिली
My wife and children are also in Dubai because of Ramadan. GOD will protect them. pic.twitter.com/X7ezaKFkpA
— KRK (@kamaalrkhan) February 28, 2026
केआरके ने एक्स पर पत्नी, बेटी और बेटे की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, रमजान के कारण मेरी वाइफ और बच्चे दुबई में हैं. भगवान उन्हें सलामत रखे. इस पोस्ट पर फैंस और इंटरनेट यूजर्स का रिएक्शन देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- US-ईरान विवाद के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचा ये एक्टर, आसमान में मिसाइलों का शेयर किया वीडियो
कौन हैं केआरके की वाइफ अनीता

फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, कमाल आर खान की वाइफ का नाम अनीता कुमार हैं, जो आयशा कमाल खान के नाम से जानी जाती हैं. स्टार्स अनफोल्डेड के अनुसार, अप्रैल 2022 में केआरके ने पब्लिक्ली अनीता का नाम पहली बार लिया था. कमाल खान ने ट्वीट में लिखा, कई लोग मेरी वाइफ के बारे में मुझसे पूछते हैं. मेरी पत्नी मंबुई के बांद्रा में पली बढ़ी हैं. उनका नाम अनीता कुमार है. मेरे बच्चे हाइयर एजुकेशन के लिए यूनिवर्सिटी में सिर्फ उनकी वजह से गए हैं क्योंकि वह भी बहुत पढ़ी-लिखी हैं. इसलिए वह बच्चों की पढ़ाई के लिए 24 घंटे उनके पीछे पड़ी रहती हैं."
कमाल आर खान के बच्चों के बारे में
कमाल आर खान के बच्चों का नाम फैसल कमाल खान और बेटी का नाम फराह कमाल खान है, जिनकी उम्र 20 के आसपास बताई जाती है. वहीं तस्वीर सामने आने के बाद लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढे़ं- दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें
सोनल चौहान भी दुबई में हैं फंसी
एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में हैं. वहीं उन्होंने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया है और पीएम मोदी से उनकी मदद करने के लिए गुजारिश की है. एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं