विज्ञापन

आपके बिना बिहार अधूरा.. नीतीश की विदाई पर भावुक हुए जीतनराम मांझी, जानिए कल पटना में क्या-क्या होगा

बिहार में कल नई राजनीतिक इबारत लिखी जाएगी. कल बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. वहीं नीतीश कुमार कल सीएम पद से इस्तीफा देंगे.

आपके बिना बिहार अधूरा.. नीतीश की विदाई पर भावुक हुए जीतनराम मांझी, जानिए कल पटना में क्या-क्या होगा
  • बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल इस्तीफा देंगे और नई सरकार गठन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं
  • बीजेपी कार्यालय में दोपहर तीन बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसका नेतृत्व शिवराज सिंह चौहान करेंगे
  • एनडीए विधायक दल की बैठक दोपहर चार बजे बिहार विधान सभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार की सियासत के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होन वाला है. सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है और सबकी नजरें पटना में बीजेपी कार्यालय पर टिकी हैं, जहां एक नए अध्याय की पटकथा लिखी जा रही है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर नई सरकार के गठन की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं. बीजेपी कार्यालय से लेकर विधानसभा तक बैठकों का दौर शुरू होने वाला है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम यह बता रहे हैं कि बिहार एक नए नेतृत्व के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. पूरे देश की निगाहें अब कल दोपहर 3 बजे होने वाली उस निर्णायक बैठक पर टिकी हैं.

कल 3 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

जानकारी के अनुसार, कल बीजेपी विधायक दल की बैठक बीजेपी कार्यालय में दोपहर 3 बजे होगी. इस बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान करेंगे. उसके बाद NDA विधायक दल की बैठक बिहार विधान सभा के सेंट्रल हॉल में होगी. कल दोपहर 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी. कल ही एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कल ही मिल जाएगा बिहार को नया सीएम

इसके अलावा बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा भी कल ही हो जाएगी. बिहार में नई सरकार के गठन से पहले सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. सीएम हाउस को 3 लेयर बैरिकेडिंग की सुरक्षा दी गई है. कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कम पद से देंगे इस्तीफा. बिहार के लोक भवन में नए सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी तेज हैं. राज्यपाल के सचिव ने लोक भवन में पटना के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की है. पटना के डीएम और SSP और अन्य अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए थे.

जीतनराम मांझी ने किया भावुक पोस्ट

कल यानी 14 अप्रैल को बिहार की राजनीति में बेहद खास दिन है. कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे, ऐसे में आज केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया है. जीतन राम मांझी ने लिखा, 'नीतीश जी, अगले चौबीस घंटे में आप बिहार के मुख्यमंत्री पद को छोड़ देंगें. सबको पता है कि आपका यह ख़्वाब था कि आप देश के चारों सदनों के सदस्य रहें पर आपके इस ख़्वाब ने करोड़ों दिलों को रूला दिया है. नीतीश जी बिहार ने कई मुख्यमंत्रियों को आते-जाते देखा है पर शायद ये पहला मौका है जब आपको मुख्यमंत्री पद की छोड़ने की बातों सुनकर ही करोड़ों लोगों के आंखों में आंसू भर आएं हैं. भले ही मुख्यमंत्री पद को छोड़ने का फैसला आपका अपना है, जिसपर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता पर बिहार आज गमजदा है. हर बिहारी कह रहा है… वी विल मिस यू नीतीश जी.'

यह भी पढ़े: शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने क्यों बनाया बिहार का पर्यवेक्षक? इसके पीछे के 5 बड़े कारण जानिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com