विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव का संदेश-NDA ज्यादा मजबूत और एकजुट, इंडिया गठबंधन में जहां संख्या वहां भी फूट

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव बीजेपी और एनडीए के लिए काफी अच्छे रहे. कई जगहों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में भी यही ट्रेंड रहेगा.

राज्यसभा चुनाव का संदेश-NDA ज्यादा मजबूत और एकजुट, इंडिया गठबंधन में जहां संख्या वहां भी फूट
  • राज्यसभा के 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव हुए जिनमें 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
  • बिहार, ओडिशा और हरियाणा में अधिक उम्मीदवारों के कारण मतदान हुआ और एनडीए ने अधिकतर सीटें जीतीं
  • राज्यसभा में एनडीए के पास कुल 133 सांसद हैं, जिसमें बीजेपी के 103 और सहयोगी दलों के 23 सांसद शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राज्यसभा के 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव हुए जिसमें 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिसमें असम,महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,तमिलनाडु,पश्चिम बंगाल,तेलंगाना और हिमाचल में मतदान नहीं हुआ. यहां से कुछ बड़े नाम जीते जैसे शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, विनोद तावड़े, बाबुल सुप्रियो आदि. मगर बिहार,ओडिशा और हरियाणा में अधिक उम्मीदवारों की वजह से वोटिंग हुई. बिहार में कांग्रेस के तीन और आरजेडी का एक विधायक वोटिंग के लिए आया ही नहीं जिसकी वजह से आरजेडी का उम्मीदवार हार गया और एनडीए ने पांचों सीट जीत ली.

इसी तरह ओडिशा में भी क्रॉस वोटिंग हुई और भाजपा समर्थित दिलीप रे चुनाव जीते. यहां के कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु के रिसोर्ट में ले जाया गया था मगर फिर भी क्रॉस वोट हुआ.हरियाणा में भी कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई मगर कांग्रेस अपना उम्मीदवार जितवाने में सफल रही. यहां बीजेपी का एक और कांग्रेस का एक उम्मीदवार जीता. कुल मिलाकर एनडीए ने 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की जहां वोटिंग हुई है. 

राज्यसभा के 245 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 123 है, जिसमें एनडीए के पास 133 सांसद है जिसमें बीजेपी के पास 103 सांसद हैं और सहयोगी दलों के पास 23 सांसद. वहीं कांग्रेस के पास 27, तृणमूल कांग्रेस-12, डीएमके के पास 10 सांसद और अन्य सहयोगी दलों को मिलाकर आंकड़ा 76 तक पहुंचता है. अन्य दल जो इन दोनों गठबंधन का हिस्सा नहीं है जैसे आम आदमी पार्टी, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, बीआरएस, बीएसपी की संख्या 30 है. जबकि मनोनीत 7 हैं जिनमें से रंजन गोगोई रिटायर्ड हो चुके हैं. 2 जगह खाली है.

इस बार जो चुनाव हुए हैं उसमें से जो निर्विरोध चुने गए हैं उसमें से 19 सीटें एनडीए के खाते में और 12 सीटें इंडिया गठबंधन के हिस्से गई है, जबकि जिन 6 सीटों पर चुनाव हुए उसमें से 4 एनडीए 1 इंडिया गठबंधन और 1 बीजेडी के हिस्से में गई. कुल मिलाकर राज्यसभा में एनडीए और मजबूत होगी.

इस साल राज्यसभा के लिए दो बार और चुनाव होंगे एक जून 22 सीटों के लिए चुनाव होंगे जिसमें गुजरात,एमपी,कनार्टक जैसे राज्य हैं और फिर नवंबर में भी राज्यसभा के चुनाव होंगे जिसमें उत्तर प्रदेश की भी सीटें हैं.कनार्टक छोड़कर बाकी राज्यों में बीजेपी की सरकार है जिससे बीजेपी की संख्या में और भी इजाफा होगा.

यह भी पढ़ें: विजय की पार्टी के साथ तमिलनाडु में क्यों नहीं बन पा रहा एनडीए का समीकरण?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com