एनसीपी (NCP) नेता अजित पवार ने आज अपने समर्थक विधायकों के साथ राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं. एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी अजित पवार के साथ शपथ ग्रहण किया.
अजित पवार और छगन भुजबल के साथ दिलीप वाल्से पाटिल, हसन मुश्रीफ, धर्माराव, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल भाईदास पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महाराष्ट्र: NCP नेता अजीत पवार ने राजभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/OBg5Q2Bjcq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
बताया जाता है कि NCP नेता अजित पवार के साथ राजभवन गए कुछ विधायक, पटना में विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और उन्हें सहयोग करने के शरद पवार के एकतरफा फैसले से नाराज थे.
कहा जाता है कि बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार एमवीए गठबंधन को तोड़ना चाहती थी, क्योंकि यह उनके सामने एक बड़ी चुनौती थी. अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं. शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल के साथ सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था.
#WATCH महाराष्ट्र राजभवन में सीएम एकनाथ शिंदे, NCP नेता अजीत पवार और छगन भुजबल मौजूद हैं। वीडियो राजभवन के अंदर की है। pic.twitter.com/WEqv1KY81Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पीएम मोदी की दृष्टि को समर्थन देने के लिए आज NCP के अजित पवार और उनके साथ के नेता आए हैं. महाराष्ट्र को मजबूती देने के लिए यह समीकरण बैठा है. यह समीकरण महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएगा.
महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी ने भाजपा का साथ देने का निर्णय लिया है. उनका हम स्वागत करते हैं. आज NCP के 40 से ज्यादा विधायक शामिल हो रहे हैं.
वहीं अजित पवार की बैठक पर शरद पवार ने कहा कि मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गई, लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते अजित पवार को विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है. वह ऐसा नियमित रूप से करते हैं. मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.
#WATCH महाराष्ट्र: राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राजभवन पुहंचे जहां एनसीपी नेता अजित पवार और अन्य एनसीपी नेता मौजूद हैं। pic.twitter.com/MXwfkGcCOJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के मुंबई आवास पर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में चंद्रकांत पाटिल, रवींद्र चव्हाण, सुधीर मुनगंटीवार और अन्य नेता मौजूद थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं