एनसीपी के उम्मीदवार जॉनाथन संगमा की हत्या
- जॉनाथन संगमा और उनके दो बॉडी गार्ड और एक समर्थक की मौत हो गई
- सीएम मुकुल संगमा ने ट्वीट कर राकांपा नेता की मौत पर दुख व्यक्त किया
- प्रतिबंधित संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी ने काफिले पर किया था हमला
शिलॉन्ग:
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में एनसीपी के उम्मीदवार जॉनाथन संगमा की हत्या कर दी गई. प्रतिबंधित संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी के लोगों ने उनके काफिले पर हमला किया. इस हमले में जॉनाथन संगमा, उनके दो बॉडी गार्ड और एक समर्थक की मौत हो गई और तीन लोग घायल भी हुए हैं.
43 वर्षीय संगमा चुनाव प्रचार के बाद विलियमनगर जा रहे थे. उसी दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया.
मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होगा.
VIDEO: दिल्ली में झूठी शान के लिए 23 साल के लड़के की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
चिटफंड के पैसे को लेकर नागपुर में हुई थी पत्रकार की मां, बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि एनसीपी नेता के साथ गये दो अन्य लोग भी आईईडी हमले में मारे गये. हमला रात करीब आठ बजे हुआ था. मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने ट्वीट कर राकांपा नेता की मौत पर दुख व्यक्त किया.43 वर्षीय संगमा चुनाव प्रचार के बाद विलियमनगर जा रहे थे. उसी दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया.
मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होगा.
VIDEO: दिल्ली में झूठी शान के लिए 23 साल के लड़के की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NCP, NCP Candidate, Shot Dead, Meghalaya