विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2020

सुशांत केस : ड्रग्स कनेक्शन की जांच में जुटी NCB की टीम पहुंची रिया चक्रवर्ती के घर

बताया जा रहा है कि एनसीबी की एक और टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा के घर पर तलाशी अभियान चलाया है.

सुशांत केस : ड्रग्स कनेक्शन की जांच में जुटी NCB की टीम पहुंची रिया चक्रवर्ती के घर
रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची एनसीबी की टीम (फाइल फोटो)
मुंबई:

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक टीम आज सुबह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के घर तलाशी के लिए पहुंची. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले (Sushant Singh Rajput death case) में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है. एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शॉविक और कथित ड्रग डीलर जैद के बीच संपर्क का खुलासा किया है. एनसीबी ने जैद को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने जैद को 9 सितंबर तक के लिए रिमांड पर भेजा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com