विज्ञापन

बॉबी देओल की एक्ट्रेस सपना पब्बी का कभी सुशांत सिंह राजपूत केस में जुड़ा नाम, लापता होने की उड़ी अफवाह, अब बंदर में बरपाया कहर

सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ने के बाद चर्चा में आईं सपना पब्बी अब बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद फिर सुर्खियों में हैं.

बॉबी देओल की एक्ट्रेस सपना पब्बी का कभी सुशांत सिंह राजपूत केस में जुड़ा नाम, लापता होने की उड़ी अफवाह, अब बंदर में बरपाया कहर
कौन हैं सपना पब्बी? सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा था नाम

हाल में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के संदिग्ध मौत और उससे जुड़ा ड्रग केस एक बार फिर चर्चा में आ गया और इसकी वजह एक एक आने वाली बॉलीवुड फिल्म. बॉबी देओल की फिल्म बंदर का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस फिल्म की एक्ट्रेस सपना पब्बी (Sapna Pabbi) का नाम सुशांत केस से जुड़ा था और कथित तौर पर वह इसके बाद लंदन चली गई थीं. सपना एक ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो भारत कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. 'बंदर' के ट्रेलर लॉन्च के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

5 जून को रिलीज होने वाली 'बंदर (Bandar)' आम कमर्शियल फॉर्मूले से हटकर, साइकोलॉजिकल ड्रामा और मिस्ट्री पर ज्यादा फोकस करती नजर आती है. ट्रेलर में बॉबी देओल एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आते हैं. वह एक ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिस पर कई युवा महिलाओं का यौन शोषण और उन पर हमला करने का आरोप है.

कौन हैं सपना पब्बी?

सपना पब्बी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2013 में अनिल कपूर के साथ '24' से की थी. वह 'खामोशियां', 'अरदास करां', 'मर गए ओये लोको' और 'ऑलमोस्ट प्यार विद DJ मोहब्बत' जैसे कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं.

सुशांत सिंह से कनेक्शन

सपना पब्बी कुछ साल पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई जांच के दौरान भी सुर्खियों में आ गई थीं. अभिनेत्री ने फिल्म 'ड्राइव' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था और बाद में उनका नाम इस मामले से जुड़े ड्रग केस में सामने आया.

Latest and Breaking News on NDTV

एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें लेकर उस समय अटकलें तेज हो गईं जब सपना पब्बी कथित तौर पर जांच अधिकारियों के सामने पेश होने से कुछ समय पहले लंदन गईं. हालांकि, अभिनेत्री ने इन दावों का खंडन किया और सोशल मीडिया के जरिए साफ किया कि वह केवल अपने परिवार के साथ रहने के लिए लंदन गई थीं.

यह भी पढ़ें: कान्स 2026 में मचा बवाल, मॉडल के चेहरे पर कैंची से हुआ हमला, VIDEO ने उड़ाए होश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Pabbi, Sapna Pabbi Drug Case, Sushant Singh Rajput Case, Sushant Singh Rajput Death Mystery, Who Is Sapna Pabbi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com