विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2025

एनसीबी और राजस्‍थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेफेड्रोन बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

राजस्‍थान पुलिस को सिरोही जिले के दांतराई गांव में एक दूरदराज के फार्महाउस में प्रयोगशाला उपकरणों के साथ-साथ रसायनों से भरे ड्रम और पैकेट मिले. इसके बाद एनसीबी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें एक गुप्त प्रयोगशाला के संकेत मिले.

एनसीबी और राजस्‍थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेफेड्रोन बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
  • NCB और राजस्थान पुलिस ने सिरोही जिले में मेफेड्रोन बनाने वाली गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है.
  • प्रयोगशाला से रसायन जब्त किए गए, जिनसे 100 किलोग्राम मेफेड्रोन बनाया जा सकता था, जिसकी कीमत 40 करोड़ है.
  • गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को राजस्थान और गुजरात के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली :

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राजस्थान पुलिस ने प्रदेश के सिरोही जिले के एक गांव में एक गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है. इस प्रयोगशाला का इस्तेमाल कथित तौर पर ‘मेफेड्रोन' (कृत्रिम मादक पदार्थ) बनाने के लिए किया जाता था. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सैकड़ों किलोग्राम वजन के रसायन जब्त किए गए हैं, जिनसे करीब 100 किलोग्राम मेफेड्रोन बनाया जा सकता था. इसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 40 करोड़ रुपए है. इस मामले में गिरोह के कथित सरगना और चार अन्य को गिरफ्तार किया गया है.  

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मेफेड्रोन का उपयोग मादक पदार्थ के रूप में तेजी से किया जा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मादक पदार्थ गिरोहों के खिलाफ कठोर कार्रवाई

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत सरकार 'नशा मुक्त भारत' बनाने के लिए मादक पदार्थ गिरोहों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है. 

एनसीबी जिला पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए विशेष रूप से राजस्थान में, जिला स्तरीय मासिक एनसीओआरडी बैठकों के तंत्र का उपयोग कर रहा है. 

पुलिस को इस मुद्दे के बारे में जागरूक किया गया और उसे निर्देश दिया गया कि वे असामान्य स्थानों पर रसायनों और प्रयोगशाला उपकरणों से भरे ड्रमों की उपस्थिति की सूचना एनसीबी के स्थानीय कार्यालय को दें, क्योंकि ऐसे स्थानों का उपयोग मेफेड्रोन जैसे कृत्रिम पदार्थों के निर्माण के लिए गुप्त सुविधा के रूप में किया जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दांतराई गांव में मिले रसायनों से भरे ड्रम और पैकेट 

ऐसे ही एक मामले में राजस्थान के सिरोही में पुलिस को छह नवंबर को जिले के दांतराई गांव में एक दूरदराज के फार्महाउस में प्रयोगशाला उपकरणों के साथ-साथ रसायनों से भरे ड्रम और पैकेट मिले. पुलिस ने जोधपुर एनसीबी के साथ जानकारी साझा की, जिसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें एक गुप्त प्रयोगशाला के संकेत मिले.

राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर की एक टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जब्त किए गए प्रयोगशाला उपकरणों में कृत्रिम पदार्थ बनाने में प्रयुक्त होने वाले तत्वों की उपस्थिति की पुष्टि की. 

जल्दी पैसा कमाने के लिए मेफेड्रोन बनाने का फैसला

जांच के दौरान प्रयोगशाला चलाने के पीछे के मुख्य किरदारों की पहचान की गई, जिनमें से पांच को राजस्थान पुलिस की सहायता से एनसीबी ने राजस्थान और गुजरात के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया है. 

गिरफ्तार लोगों में सरगना वाला राम भी शामिल है. पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने के बाद उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए मेफेड्रोन बनाने का फैसला किया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com