राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, डॉ कलाम जीवनभर जनता के राष्ट्रपति रहे और मृत्यु के बाद भी रहेंगे।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने एक 'मार्ग दर्शक' खो दिया है, जिन्होंने भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर पहुंचाया।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं, 'डॉ. कलाम एक बेमिसाल किरदार थे, कभी न हार मानने वाला जज़्बा, बहुत गहरी समझ और दृढ़ आस्था वाले व्यक्ति थे।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'डॉ. कलाम का निधन देश के लिए कभी न पूरी हो सकने वाली क्षति है। उन्होंने ऐसी जगह छोड़ी है जो कभी भरी नहीं जा सकती है। उनकी मौत से काफी दुखी हूं. RIP कलाम साहब'
वहीं अमित शाह ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ। महान वैज्ञानिक, भविष्यदृष्टा और कर्मयोगी डॉ. कलाम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया।
केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, 'डॉ कलाम, महान वैज्ञानिक, महान देशभक्त, जनता के राष्ट्रपति। हम सब को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। भाग्यशाली हूं कि उनके साथ काम करने का मौका मिला'
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कलाम को एक महान वैज्ञानिक, एक विद्वान स्टेट्समैन और एक सच्चा देशभक्त बताया जिन्होंने लाखों युवाओं और लोगों को अपने काम से प्रेरित किया। ‘हमारी राजनीति में उन्होंने जो योगदान दिया उसका कोई सानी नहीं है।’ सोनिया ने कहा कि कलाम ने देश विदेश में लाखों लोगों को प्रेरित किया और यहां तक कि उन्होंने अपना आखिरी संबोधन आईआईएम के छात्रों को देते हुए आखिरी सांस ली। डॉ. कलाम के निधन पर शोक प्रकट करने में कांग्रेस समूचे राष्ट्र के साथ खड़ी है।
कलाम के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपनी गर्मजोशी और विवेक से एक राष्ट्र के दिलो दिमाग को जीत लिया। राहुल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस देश के भारी क्षति करार देते हुए लिखा, डॉ कलाम के निधन की ख़बर सुनकर काफी दुख हुआ। देश ने एक असली भारत रत्न को खो दिया
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने लिखा, गुरदासपुर आतंकी हमला और अब डॉ कलाम के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं... अल्लाह सबको राहत दे...
वहीं एआर रहमान लिखते हैं, डॉ. कलाम आप जब राष्ट्रपति बने, आपने उम्मीद शब्द को एक नया मायना दिया।