विज्ञापन

मन दुखी है तो पढ़ें कलाम सर की ये बातें, 'सूरज की तरह चमकना है तो सूर्य की तरह जलना भी होगा'

Kalam sir motivational quotes: भला कौन नहीं होगा जिसके जीवन में उतार-चढ़ाव ना आए हों. पर जब छात्रों के जीवन में स्‍ट्रगल का समय होता है, तो वो बहुत जल्‍दी निराश हो जाते हैं. उनका मन उदास हो जाता है.

मन दुखी है तो पढ़ें कलाम सर की ये बातें, 'सूरज की तरह चमकना है तो सूर्य की तरह जलना भी होगा'

Kalam sir motivational quotes: भला कौन नहीं होगा जिसके जीवन में उतार-चढ़ाव ना आए हों. पर जब छात्रों के जीवन में स्‍ट्रगल का समय होता है, तो वो बहुत जल्‍दी निराश हो जाते हैं. उनका मन उदास हो जाता है. वे ये सोचने लगते हैं कि सक्‍सेस पाना अब उनके बस की बात नहीं. अगर आपके मन में भी इसी तरह के ख्‍याल आते हों तो अब्‍दुल कलाम सर की बातों को याद करें. महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के विचार ऐसे ही प्रेरणा के स्रोत थे, जो किसी भी निराश मन में उम्मीद जगा सकते हैं. 

नई ऊर्जा से भर देंगी कलाम सर की ये बातें 

“अगर सूरज की तरह चमकना है, तो पहले सूरज की तरह जलना होगा” 

“सपने वही नहीं होते, जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते” 

पैसे की तंगी है तो पढ़ाई करते हुए इन तरीकों से कर सकते हैं कमाई

“अपनी पहली सफलता के बाद आराम मत करो, क्योंकि अगर अगली बार हार गए तो लोग कहेंगे पहली जीत किस्मत से मिली थी” 

“इंसान को मुश्किलों की जरूरत पड़ती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत जरूरी हैं”

“शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत की जरूरत होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का”

सक्‍सेस पाने के लिए ये 10 गुण होने ही चाहिए, जो कोई आपको नहीं सिखाता

मिसाइल मैन कलाम 

अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन भी कहा जाता है. वे भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक कहे जाते हैं.  अब्दुल कलाम को 48 विश्वविद्यालयों व संस्थान से डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी. उन्होंने कुछ किताबों का भी लेखन किया, जिसमें विंग्स ऑफ फायर, इग्नाइटेड माइंड, माय जर्नी और इंडिया 2020 शामिल हैं. वे छात्रों से विशेष प्रेम करते थे और हमेशा इच्‍छा जताते थे कि उन्‍हें महान शिक्षक के तौर पर याद किया जाए. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalam Sir, APJ Abdul Kalam, Apj Abdul Kalam Quotes, Apj Abdul Kalam Quotes In Hindi, Apj Abdul Kalam Motivational Quotes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com