- 9 जनवरी को जारी हुआ CA फाइनल का रिजल्ट
- CA फाइनल में महज 9.46 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
- CA के ग्रुप में 3099 स्टूडेंट्स को मिली कामयाबी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल और इंटर एग्जाम के रिजल्ट (CA Final Result 2023) मंगलवार को जारी कर दिए हैं.मुंबई की रहने वाली जुड़वा बहनें संस्कृति और श्रुति ने ऑल इंडिया रैंकिंग में दूसरी और आठवीं रैंक हासिल की है. खास बात ये है की परोलिया परिवार को चार्टर अकाउंटेंट का खान कहा जाता है. परोलिया परिवार में 6 में से 5 सदस्य चार्टर अकाउंटेंट हैं. संस्कृति- श्रुति ने बताया कि उनके पिता और भाई भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.
ICAI की तरफ से सीए फाइनल के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स (ICAI CA Toppers) की लिस्ट भी जारी की गई. टॉपर्स की लिस्ट आते ही मुंबई की रहने वाली दो जुड़वा बहनों की चर्चा होने लगी. सीए फाइनल की टॉपर बहनों ने स्कूलिंग से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई साथ में की है. संस्कृति और श्रुति की पूरी स्कूलिंग मुंबई से ही हुई है. उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई मैरी इमैक्युलेट गर्ल्स हाई स्कूल से की है. इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स से की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब 22 भारतीय भाषाओं में हो सकेगी CBSE की पढ़ाई, 28 हजार स्कूलों को एडवाइजरी जारी
एचआर कॉलेज से किया ग्रैजुएशन
स्कूलिंग के बाद संस्कृति और श्रुति ने एचआर कॉलेज चर्चगेट में बीकॉम में एडमिशन लिया. ग्रैजुएशन के साथ ही दोनों ने सीए की पढ़ाई शुरू कर दी. अब दोनों ने CA Final परीक्षा भी साथ में टॉप किया है. सीए फाइनल में रैंक 2 लाने वाली संस्कृति का रिजल्ट 74.88% रहा है. उन्हें 800 में से 599 प्राप्त हुए है. वहीं, श्रुति को रैंक 8 प्राप्त हुआ है.
CA फैमिली बैकग्राउंड का मिला फायदा
संस्कृति और श्रुति ने कहा, "CA फाइनल के एग्जाम में सबसे मुश्किल पेपर ऑडिट और डायरेक्ट टैक्स का था. हालांकि, प्लानिंग के साथ पढ़ाई करने का फायदा हुआ. वहीं, CA फैमिली बैकग्राउंड होने की वजह से पढ़ाई में मदद मिलती रही."
CA फाइनल में महज 9.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास
CA फाइनल में इस साल पहले ग्रुप में महज 9.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. दूसरे ग्रुप में 62679 में से 13540 को सफलता हासिल हुई है. दूसरे ग्रुप में 21.6 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. दोनों ग्रुप में कुल 3099 स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है.
भारत के 28 छात्रों को इस साल अमेरिका ने वापस भेजा, केंद्र ने लोकसभा में दी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं