ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates: जनवरी 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. रिजल्ट 1 मार्च, 2026 की शाम तक घोषित कर दिया जाएगा. उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर नतीजे का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा. जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर भरने को कहा जाएगा. ये जानकारी भरते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
आपको बता दें कि ICAI साल में तीन बार CA फाइनल एग्जाम का आयोजन करता है. जो कि जनवरी, मई और सितंबर में होता है. हालांकि पहले यह सिर्फ दो बार होता था.
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates:
ICAI Final Result LIVE: 5 जनवरी से 16 जनवरी तक हुई थी परीक्षा
ICAI Final Result LIVE: जनवरी में CA फाइनल एग्जाम 5, 7, 9, 11, 13 और 16 जनवरी को आयोजित हु आ था.
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates: कब हुई थी परीक्षा
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE Updates: ग्रुप 1 की परीक्षा 5, 7 और 9 जनवरी, 2026 को हुई थी. जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 16 जनवरी, 2026 को हुई थी.
ICAI CA Final Exam: पेन और पेपर मोड में हुआ था एग्जाम
ICAI CA Final Exam पेन और पेपर मोड में हुआ था. इसमें कुल 6 पेपर होते हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. हर पेपर के कुल 100 अंक का होता है.
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: CA एग्जाम पास करने का क्राइटेरिया क्या है?
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: CA फाइनल एग्जाम पास करने के लिए कैंडिडेट को हर पेपर में कम से कम 40% अंक लाने होंगे. जबकि ओवरऑल 50% स्कोर करना होगा.
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: आज शाम तक रिजल्ट घोषित होने की संभावना है
ICAI ने रिजल्ट को लेकर हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसमें कहा था कि जनवरी 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 1 मार्च 2026 की शाम तक घोषित होने की संभावना है.