विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jan 12, 2023

मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक : 22 किलोमीटर लंबा ये समुद्री पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा

आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि यह ‘‘देश का सबसे लंबा समुद्री पुल'' होगा और यह ऐसा पहला पुल भी होगा जिस पर ‘ओपन रोड टोलिंग' (ओआरटी) प्रणाली की सुविधा होगी.

Read Time: 2 mins

मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक आम लोगों के लिए नवंबर में खुलेगा

मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इस साल नवंबर में पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि यह ‘‘देश का सबसे लंबा समुद्री पुल'' होगा और यह ऐसा पहला पुल भी होगा जिस पर ‘ओपन रोड टोलिंग' (ओआरटी) प्रणाली की सुविधा होगी. इस 22 किलोमीटर लंबे पुल का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर बना होगा.

शिंदे ने कहा कि पुल के एक बार यातायात के लिए खुलने के बाद मध्य मुंबई में सेवरी से नवी मुंबई में चिरले तक 15 से 20 मिनट में पहुंचना संभव होगा. उन्होंने कहा कि ‘ओपन टोलिंग सिस्टम' की वजह से टोल भरने के लिए वाहनों को पुल पर रुकना नहीं पड़ेगा.

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीज़न डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली वर्तमान में सिंगापुर में इस्तेमाल की जाती है. एमएमआरडीए, महाराष्ट्र सरकार की एक एजेंसी है जो जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी द्वारा वित्तपोषित एमटीएचएल परियोजना का काम देख रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
झारखंड फ्लोर टेस्ट LIVE : हेमंत सोरेन ने पेश किया विश्वासमत, समझें पूरा गणित
मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक : 22 किलोमीटर लंबा ये समुद्री पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा
परिवार से मिल सकेंगे अमृतपाल सिंह, लेकिन दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं: पैरोल आदेश
Next Article
परिवार से मिल सकेंगे अमृतपाल सिंह, लेकिन दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं: पैरोल आदेश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;