विज्ञापन

मॉनसून की पहली बारिश से थम गई मुंबई, लोकल ट्रेनों पर असर, दादर- बांद्रा, अंधेरी तक ट्रैफिक ठप रहा

Mumbai Rain Alert Today: मुंबई में मॉनसून की पहली बारिश से ही जनजीवन ठप सा है. 24 घंटे में मुंबई, रायगढ़, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश हुई है. मुंबई में दादर, बांद्रा, अंधेरी समेत ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो रही है.

मॉनसून की पहली बारिश से थम गई मुंबई, लोकल ट्रेनों पर असर, दादर- बांद्रा, अंधेरी तक ट्रैफिक ठप रहा
Monsoon Rain in Mumbai: मुंबई मॉनसून की बारिश
PTI
  • मुंबई में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई और मॉनसून आने के साथ जोरदार बरसात हुई है
  • मुंबई में दादर, अंधेरी, बांद्रा और गिरगांव जैसे इलाकों में जोरदार बारिश हुई है,
  • मुंबई में मॉनसून 13 दिन की देरी से पहुंचा मगर धमाकेदार तरीके से आया है
मुंबई:

Mumbai Rain Latest News in Hindi: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून पहुंचते ही कहर बरपाने लगा है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में घनघोर बारिश से सड़कें लबालब नजर आने लगी हैं. बांद्रा, अंधेरी, मीरा रोड, भायंदर से दादर तक भयंकर बारिश से जनजीवन ठप हो गया है. ट्रांस हार्बर रेल लाइन सेवा रोकनी पड़ी है. कई जगहों पर अंडरपास में पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है. मौसम विभाग ने ठाणे, मुंबई, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है.

अंधेरी में एक-दो जगहों पर भारी जलजमाव के कारण अंडरपास बंद करना पड़ा. BMC बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने वहां ट्रैफिक बंद करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की है. 

मुंबई में मंगलवार रात को भी भारी बारिश हुई थी.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के उपनगरीय इलाकों दादर, अंधेरी, बांद्रा के साथ और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. ठाणे में ऑरेंज अलर्ट है. रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.

Mumbai Rain News

Mumbai Rain

मुंबई में बारिश, मौसम विभाग का अपडेट 

23 जून 2026 को रात 10 बजे से 24 जून को सुबह 6 बजे (8 घंटे) तक मुंबई में हुई बारिश का अपडेट. 
शहर - 184 मिमी
पश्चिमी उपनगर - 190 मिमी
पूर्वी उपनगर - 154 मिमी

अंधेरी सबवे, हिंदमाता, दादर और मलाड सबवे में कुछ समय के लिए जल-जमाव हुआ था, लेकिन अब इन जगहों से पानी निकल गया है.  गांधी मार्केट, सायन में भी पानी निकाला जा रहा है. रेलवे और BEST की सेवाएं भी बारिश के बीच चल रही हैं. 

मुंबई अंधेरी अंडरपास में जलभराव

मुंबई में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है. कल्याण, डोंबिवली, नेरल और करजत इलाके में 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है.20 घंटों में शहर में 78 मिमी, पूर्वी उपनगरीय इलाकों में 87 मिमी और वेस्ट के इलाकों में 113 मिमी बारिश दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें - मॉनसून की मुंबई में धमाकेदार एंट्री, बिहार-झारखंड में भी गुड न्यूज, यूपी-दिल्ली में भी जल्द दस्तक देगी बारिश

सायन हाईवे पर भरा पानी

मुंबई में बारिश के पहले ही दौर के बाद सायन हाईवे पर बने सबवे में पानी भर गया है.सायन हाईवे के पास एवरार्ड नगर के सबवे में भारी जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.इलाके से पानी निकालने के लिए अब पंपिंग का काम शुरू हो गया है.

Mumbai Rain News Today

मुंबई में मॉनसून रेन अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक दिन पहले मंगलवार को ही मुंबई पहुंचा है.मॉनसून महानगर में 13 दिन देरी से पहुंचा था. इससे भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन आफत भी आई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, मॉनसून अरब सागर के बाकी हिस्सों, मुंबई समेत महाराष्ट्र के बाकी इलाकों, तेलंगाना और ओडिशा के साथ छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है.

ये भी पढ़ें - आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश, यूपी, राजस्थान समेत 12 राज्यों में अलर्ट, जानें दिल्ली में आज का मौसम
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Rain Alert, Mumbai Monsoon Rain Alert, Mumbai Weather Alert, Weather Update, Mumbai Weather Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com