विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

फोन कथित तौर पर टैप किये जाने की आशंका पर मुकुल रॉय ने बंगाल सरकार के खिलाफ दायर की याचिका

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद मुकुल राय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ महीने में कोलकाता और दिल्ली प्रवास के दौरान लगातार उनकी गतिविधि पर नजर रखी गयी. 

Also Read in
फोन कथित तौर पर टैप किये जाने की आशंका पर मुकुल रॉय ने बंगाल सरकार के खिलाफ दायर की याचिका
मुकुल रॉय ( फाइल फोटो)
नई दिल्ली: भाजपा नेता मुकुल राय  ने अपना फोन कथित तौर पर टैप किये जाने को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ आज दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद मुकुल राय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ महीने में कोलकाता और दिल्ली प्रवास के दौरान लगातार उनकी गतिविधि पर नजर रखी गयी. 

गुजरात चुनाव: लोजपा नहीं उतारेगी उम्‍मीदवार, भाजपा को देगी समर्थन

न्यायमूर्ति विभू बखरू के सामने यह याचिका सुनवाई के लिये तो उन्होंने इसे 20 नवंबर के लिये सूचीबद्ध कर दिया। याचिका में राय के दूरसंचार सेवा प्रदाता महानगर टेलीफोन निगम और वोडाफोन को, उनके या उनके परिजनों को भेजे गए या प्राप्त टेलीग्राफिक संदेश पकड़ने के लिए केंद्र या राज्य सरकार की ओर से अगर निर्देश दिया गया है तो, उसे अदालत में पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.

वीडियो : बीजेपी नेता ने दी धमकी

वकील कुमार दुष्यंत सिंह ने राय की याचिका दाखिल की है. उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी से नहीं जुड़े कुछ अन्य लोगों ने भी इस तरह की शंका प्रकट की है. याचिका में कहा गया, ‘‘हाल में भारी उद्योग और लोक उपक्रम राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी आरोप लगाया कि चुनिंदा लोगों के मोबाइल फोन को पश्चिम बंगाल में टैप किया जा रहा है. ’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukul Roy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com