विज्ञापन

दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दी, 5 दिन झूम के बारिश होगी, NCR में बदला मौसम का मिजाज

is Monsoon arrived in Delhi: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर रीजन में मॉनसून पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के बाद उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा तक भी मॉनसून की बारिश पहुंच रही है.

दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दी, 5 दिन झूम के बारिश होगी, NCR में बदला मौसम का मिजाज
Monsoon Onset Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में बारिश
PTI
  • दिल्ली में मॉनसून लंबे इंतजार के बाद पहुंच गया है, इससे कई दिनों तक बारिश होने का अनुमान है
  • दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों में भी मॉनसून की बारिश हो रही है
  • दिल्ली में मॉनसून इस साल 5 दिन की देरी से पहुंचा है, लेकिन झमाझम बारिश होने की उम्मीद है
नई दिल्ली:

Delhi Monsoon News: मॉनसून ने लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में गुरुवार को दस्तक दे दी. पांच दिन की देरी से मॉनसून दिल्ली पहुंचा है. मौसम विभाग ने इस पर मुहर लगा दी है. मॉनसून के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर में सुबह बारिश देखने को मिली. अगले पांच दिनों तक ऐसे ही बरसात का मौसम है. आईएमडी की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में भी दिख रहा है कि मॉनसून के बादलों ने दिल्ली एनसीआर को घेरा है. दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा में भी मॉनसून पहुंच चुका है. ऐसे में एक महीने में लगभग पूरे भारत में मॉनसून पहुंच चुका है. बीच में सात-आठ दिनों तक अटके रहने के बावजूद मॉनसून ने जून के अंत में रफ्तार पकड़ी थी. पिछले साल दिल्ली में मॉनसून 28 जून को आया था.

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में मॉनसून बिहार, झारखंड के रास्ते 28 जून के आसपास पहुंचा था. अनुमान था कि इसके दो-तीन बाद दिल्ली में मॉनसून भी पहुंच जाएगा. दिल्ली में अगले 5 दिनों तक बादल छाये रहने, बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश होने के आसार हैं. इससे 40 डिग्री के टेंपरेचर और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी. 

Delhi Monsoon Update

Delhi Monsoon Update

सैटेलाइट तस्वीरों की बात करें तो दिल्ली और आस-पास नोएडा, गाजियाबाद के इलाकों में घने बादलों की चादर दिखाई दे रही है. 1 जुलाई की रात से ही दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. 2 जुलाई की सुबह भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ जिलों के रेड अलर्ट जारी किया था. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और तेज हवाओं से मौसम खुशगवार रहेगा. 

दिल्ली एनसीआर में बारिश

बारिश से दिल्ली में गिरा तापमान

दिल्ली में बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है. सफदरजंग में तापमान 34 डिग्री, पालम में 33.6, लोधी रोड में 33.7 डिग्री, आया नगर में 33 डिग्री, राजघाट में 31.8 डिग्री, नजफगढ़ में 32.3 डिग्री और मयूर विहार में 31 डिग्री तक लुढ़क गया है. गुरुग्राम में तापमान 32 डिग्री पर आ गया है. दिल्ली में तापमान में गिरावट 6 डिग्री से 8.3 तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें - मॉनसून की यूपी में एंट्री, दिल्ली भी दूर नहीं, पंजाब-हरियाणा से उत्तराखंड-हिमाचल तक झमाझम बारिश का IMD अलर्ट


दिल्ली में किस साल कब पहुंचा मॉनसून

Dates of Monsoon Onset over Delhi since 2001

ये भी पढ़ें - दिल्ली NCR में आंधी, तूफान और बारिश, यूपी-बिहार से राजस्थान तक मॉनसून की गुड न्यूज, मुंबई में रेड अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Rain Alert, Rain In Delhi NCR, Monsoon Rain In Delhi, Delhi Weather, Weather Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com