विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर जमकर बरसेगा मॉनसून, यूपी से दिल्ली तक छाए बादल, लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी

मॉनसून विदाई से पहले जमकर बरस रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 सितंबर को भी यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं.

गणेश चतुर्थी पर जमकर बरसेगा मॉनसून, यूपी से दिल्ली तक छाए बादल, लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी
सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है.
  • यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है.
  • उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की वजह से केदारनाथा यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

मॉनसूनी बारिश से उत्तर प्रदेश से बिहार तक नदियां लबालब भर गई हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर 14 सितंबर को भी देश के 15 राज्यों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. चीरबासा इलाके में लगातार पत्थर गिरने की वजह से यात्रा का मार्ग प्रभावित हुआ है. फिलहाल सभी यात्रियों गौरीकुंड के पास रोका गया है. उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से गंगा नदी उफान पर चल रही हैं, जिससे यहां के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं. जबकि बिहार में भी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है. महाराष्ट्र में भी गणेश चतुर्थी से पहले झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज मुंबई, पुणे समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 

सोमवार को इन राज्यों में भारी बारिश 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा समेत अन्य कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है. बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से फिलहाल उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत में भारी बारिश का दौर जारी है. गंगा, गडंक, नर्मदा, कोसी समेत कई नदियां उफान पर चल रही हैं.

यहां क्लिक करके जानिए अपने राज्य का AQI

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर चल रही हैं. मौसम विभाग ने सोमवार को भी यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. आज मेरठ, अलीगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, लखनऊ, इटावा, कानपुर, झांसी समेत आसपास के कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. 

बिहार में भी बारिश 

बिहार में भी सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई है. लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, अररिया, लखीसराय, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी जिलों में अच्छी बारिश के चांस बन रहे हैं. बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. बिहार में 44 लाख से ज्यादा लोगों की आबादी बाढ़ से घिरी हुई है. 

यह वीडियो भी देखिए

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक 

उत्तराखंड में भी बीती रात से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है. चीरबासा में फिर लैंडस्लाइड की वजह से केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यात्रियों को गौरीकुंड, रुद्रप्रयाग में ही सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है. क्योंकि यहां लगातार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने आज रुद्रप्रयाग, चमौली, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, ऋषिकेश और नेनीताल जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. 

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी पर भारी बारिश 

महाराष्ट्र में भी गणेश चतुर्थी की शुरुआत से पहले भारी बारिश हो रही है. मुंबई, पुणे समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मुंबई में बारिश की वजह से अलर्ट जारी किया गया है. यहां लोगों को प्रतिमा लाने के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. आज भी दिन भर तेज बारिश की संभावना बन रही है.

दिल्ली में छाए बादल 

वहीं दिल्ली के लोगों को भी अब फिर से बारिश का इंतजार है. बरसात पर ब्रेक लगने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में उमसभरी गर्मी का असर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है. आज सुबह से कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना भी जताई है.

ये भी पढ़ेंः हिमालय से बार-बार आ रहा खतरे का सिग्नल, फिर भी भारत में क्यों बंद हैं अलर्ट करने वाली संस्थाएं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Weather Today In Delhi-NCR, Monsoon Rainfall, Kedarnath Yatra Halted, Ganesh Chaturthi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com