बुधवार को दिल्ली-NCR में बारिश हुई है. खासकर, एनसीआर में कई जगहों पर तेज बारिश हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी भारत में कई जगहों पर आंधी-तूफान आने का अनुमान जताया है. IMD ने एक ट्वीट में कहा, 'पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा, गुलोठी, दादरी, छपरौला, कासगंज, आगरा, नोएडा और इससे लगे हुए आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और 15-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.' दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में देखें तो मुंबई भी रेड अलर्ट पर है. मंगलवार को यहां पर कई जगहों पर तेज बारिश के चलते जलजमाव की स्थिति बन गई थी. मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई थी, जिसके बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया था.
IMD की ओर से बुधवार की दोपहर में जारी किए अपडेट के अनुसार, गुजरात, कोंकण और गोवा (मुंबई सहित) और मध्य महाराष्ट्र में 6 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, इस अपडेट में कहा गया है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कई इलाकों में में भी भारी से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के दक्षिण में आंतरिक और तटीय इलाकों में भी अगले 4-5 दिनों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है. कर्नाटक के तटीय इलाकों में 5, 8 और 9 को बहुत तेज बारिश की आशंका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में बिजली कड़कने के साथ-साथ मॉडरेट से लेकर तेज आंधी-तूफान आ सकता है.
केरल और कर्नाटक में भी बुधवार को बारिश हुई है. केरल में इडुक्की, वायनाड और पलक्कड़ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है. पूरे राज्य में इस हफ्ते बारिश होते रहने की आशंका है. मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में 6 से 8 अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को IMD ने अनुमान जारी कर कहा कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके चलते देश में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.
(एजेंसियों से इनुपट के साथ)
Video: मुंबई: भारी बारिश के बाद लोगों के घरों के अंदर घुसा पानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं