विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2014

यूपी : रेप का विरोध करने पर नाबालिग को जलाया

यूपी : रेप का विरोध करने पर नाबालिग को जलाया
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक नाबालिग लड़की का दुष्कर्म करने में विफल रहने पर पड़ोस के एक लड़के ने उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़का भी नाबालिग बताया जा रहा है।

घटना पहासू थाना क्षेत्र का है, जहां 15 साल की लड़की को गुरुवार शाम घर पर अकेला देख उसी के पड़ोस में रहने वाले 16-वर्षीय लड़के ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी द्वारा विरोध करने और चीखने-चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से किशोर ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार ने शुक्रवार को बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। कुमार ने बताया कि लड़की का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
यूपी : रेप का विरोध करने पर नाबालिग को जलाया
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com