विज्ञापन

मंत्री भागीरथ चौधरी ने वापस की 99 लाख की सब्सिडी,अपने ही मंत्रालय की योजना का उठाया था फायदा

यह योजना कॉमर्शियल हॉर्टिकल्चर को बढ़ावा देने के लिए चलाई जाती है। इसका संचालन नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड करता है।

मंत्री भागीरथ चौधरी ने वापस की 99 लाख की सब्सिडी,अपने ही मंत्रालय की योजना का उठाया था फायदा
भागीरथ चौधरी
PTI

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने ही मंत्रालय के तहत संचालित एक योजना के अंतर्गत मिली सब्सिडी वापस कर दी है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

पूरा मामला क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले इंडियन एक्सप्रेस में एक खबर प्रकाशित हुई थी. खबर में दावा किया गया था कि भागीरथ चौधरी को अपने ही मंत्रालय की योजना के तहत बड़ी सब्सिडी मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें खीरे की खेती के लिए 99 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई थी।

सरकार ने क्या जवाब दिया?

इस मामले पर सरकार की ओर से राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि भागीरथ चौधरी ने मंत्रालय को सूचित किया है कि उन्होंने योजना के तहत मिली सब्सिडी की पूरी राशि वापस कर दी है। 

ये भी पढ़ें- कौन है गिरफ्तार हुआ माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा?

किस योजना के तहत सब्सिडी?

जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना कॉमर्शियल हॉर्टिकल्चर को बढ़ावा देने के लिए चलाई जाती है। इसका संचालन नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड करता है। योजना के तहत शिमला मिर्च, टमाटर और खीरे जैसी फसलों की खेती के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Subsidy, Lok Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com