विज्ञापन
This Article is From May 19, 2020

केरल से UP-Bihar पैदल लौट रहे प्रवासी मजदूरों को रोककर शिविरों में भेजा गया

केरल से उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित घरों को जाने के लिए पैदल ही निकले कम से कम 100 प्रवासी कामगारों को पुलिस ने मंगलवार को रोककर उन्हें उनके शिविरों में वापस भेज दिया.

केरल से UP-Bihar पैदल लौट रहे प्रवासी मजदूरों को रोककर शिविरों में भेजा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कम से कम 100 प्रवासी कामगारों को शिविरों में भेजा गया
  • मजदूरो ने कहा शिविरों में पर्याप्त मात्रा में खाना नहीं मिल रहा है
  • न ही सरकार उनके लौटने के लिए रेलगाड़ियों की व्यवस्था कर रही है
कन्नूर:

केरल से उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित घरों को जाने के लिए पैदल ही निकले कम से कम 100 प्रवासी कामगारों को पुलिस ने मंगलवार को रोककर उन्हें उनके शिविरों में वापस भेज दिया. कामगारों का आरोप है कि उन्हें शिविरों में पर्याप्त मात्रा में खाना नहीं मिल रहा है और न ही सरकार उनके लौटने के लिए रेलगाड़ियों की व्यवस्था कर रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कामगारों ने कहा, ‘हम अपने गृह प्रदेशों को लौटना चाहते हैं. दिन में एक बार खाना दिया जा रहा है और हमारे पास पैसे नहीं है. कोई काम भी नहीं है.' पानी की बोतल और अपना कुछ समान लेकर ये कामगार प्लाईवुड उद्योग के केंद्र वल्लापटनम से घरों के लिए निकले थे लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने उन्हें देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

कुछ मजदूरों ने आरोप लगाया कि चार व्यक्तियों के परिवार को केवल दो किलो गेंहू मिल रहा है और सवाल किया कि ऐसे में वे कैसे गुजारा करें. सुशील कुमार नामक कामगार ने कहा, ‘हम घर जाना चाहते हैं. हम यहां तक कि घर पैदल जाने को तैयार हैं.' कामगारों के इन समूहों को पुलिस ने रोका और पूछताछ के बाद शिविरों में वापस भेज दिया. 

बाद में इन प्रवासी कामगारों को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से संबंधित शिविरों में भेजा गया. इस बीच, जिले के अधिकारियों ने कहा कि कामगारों की शिकायतों पर गौर किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि 15 मई तक 29 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों से करीब 33 हजार प्रवासी कामगारों को केरल से उनके गृह प्रदेश भेजा गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Update, Coronavirus Lockdown, Migrant Woker Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com