मेरठ की एक अदालत ने बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला की न्यायिक हिरासत बुधवार को 14 दिन बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी. अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी. जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आकांक्षा मिश्रा की अदालत में पेश हुए. गिरफ्तारी के बाद साहिल और मुस्कान की यह पहली मुलाकात थी, क्योंकि चौधरी चरण सिंह जिला जेल में लाने के बाद दोनों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है, हालांकि जेल प्रशासन ने उनके बीच किसी भी तरह के संवाद पर सख्त रोक लगा रखी है. जेल सूत्रों ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान साहिल को देखकर मुस्कान भावुक हो गयी और रोने लगी.
शर्मा ने कहा कि सुनवाई के बाद मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नंबर 12) और साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नंबर 18) में वापस भेज दिया गया. मुस्कान और साहिल पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी हैं, जिसकी हत्या चार मार्च, 2025 की रात को इंदिरानगर, ब्रह्मपुरी में उसके घर पर की गयी थी. राजपूत की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने उसे चाकू घोंपकर मारने की बात कबूल की है. इसके बाद उन्होंने उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, उसका सिर और हाथ काट दिये और शव को नीले रंग के ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट भरकर उसे सील कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं