विज्ञापन

क्या आपने देखी है मनोज कुमार की पोती? सादगी ऐसी कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी पड़ जाएं फीकी!

Muskan Goswami photos: मनोज कुमार की पोती मुस्कान गोस्वामी की सादगी ने जीता फैंस का दिल. देखें 'भारत कुमार' की खूबसूरत पोती की वायरल तस्वीरें और उनकी ग्लैमरस लाइफ की झलक.

क्या आपने देखी है मनोज कुमार की पोती? सादगी ऐसी कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी पड़ जाएं फीकी!
मनोज कुमार की पोती की फोटो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, जिन्हें दुनिया आज भी प्यार से 'भारत कुमार' के नाम से याद करती है, उनकी देशभक्ति और सादगी की मिसाल आज भी दी जाती है. भले ही मनोज कुमार अब फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके परिवार की नई पीढ़ी जमकर सुर्खियां बटोर रही है. इन दिनों मनोज कुमार के बेटे विशाल गोस्वामी की बेटी मुस्कान गोस्वामी (Muskan Goswami) की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मुस्कान की सादगी और उनकी खूबसूरती को देखकर फैंस दंग हैं और उनकी तुलना उनके दादा की विरासत से कर रहे हैं.

मुस्कान गोस्वामी की शादी की फोटोज हुईं वायरल

मुस्कान गोस्वामी ने साल 2021 में मुंबई में बिजनेसमैन निखिल ओहरी से शादी की थी. उस वक्त उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और अब एक बार फिर वही फोटोज इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं. वेडिंग सूत्रा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई इन तस्वीरों में मुस्कान दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. तस्वीरों में मुस्कान का ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. उनके चेहरे की मासूमियत और एलिगेंस देखकर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं. फोटोज में उनके पति निखिल ओहरी भी नजर आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: काजोल की गोद में दिख रही बच्ची बड़ी होकर बनी टॉप एक्ट्रेस, सुपरस्टार खान संग जुड़ा नाम, 28 साल बाद नाम जान फैंस हैरान

फैंस ने दिए रिएक्शन 

मुस्कान गोस्वामी को देखने के बाद कई लोग उनकी तुलना उनके दादा मनोज कुमार से करने लगे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “लुक्स में पूरी तरह अपने दादा पर गई हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “पर्सनैलिटी बिल्कुल भारत कुमार जैसी है.” कई लोगों का मानना है कि मुस्कान में वही ग्रेस और चार्म दिखाई देता है, जो कभी मनोज कुमार की पहचान हुआ करता था. भले ही मुस्कान गोस्वामी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन उनकी खूबसूरती और शालीनता ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया है. अब फैंस यही जानना चाहते हैं कि क्या मनोज कुमार की यह खूबसूरत पोती कभी बॉलीवुड में कदम रखेंगी या फिर अपनी निजी जिंदगी में ही खुश रहेंगी.

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर से एक्टर बना ये शख्स, करियर हुआ चौपट, 24 घंटे पिया करता था शराब, दूसरी पत्नी ने की मदद

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Kumar, Manoj Kumar Granddaughter, Muskan Goswami, Muskan Goswami News, Muskan Goswami Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com