विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2011

अशोक अर्गल पर मामला दर्ज करने को मिली अनुमति

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने वोट के लिए नोट मामले में भाजपा के अशोक अर्गल के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपनी अनुमति दे दी है।
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने वोट के लिए नोट मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निचले सदन के सदस्य अशोक अर्गल के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपनी अनुमति दे दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त अशोक चंद ने कहा, "हमें सम्बंधित अधिकारी से अनुमति मिल गई है। अब मामले में एक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।" ज्ञात हो कि इस मामले में पहले ही जेल जा चुके छह लोगों में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता अमर सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी शामिल हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अशोक अर्गल, मामला, अनुमति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com