विज्ञापन
This Article is From May 19, 2022

Fire in Jammu: जम्मू के पास जंगल में लगी भीषण आग

जम्मू के पास जंगल में गुरुवार की शाम भीषण आग लग गई. इस सप्ताह क्षेत्र में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भी बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास जंगल में आग लगने की खबर आयी थी.

Fire in Jammu: जम्मू के पास जंगल में लगी भीषण आग
जम्मू:

जम्मू के पास जंगल में गुरुवार की शाम भीषण आग लग गई. इस सप्ताह क्षेत्र में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भी बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास जंगल में आग लगने की खबर आयी थी. जिसके बाद कई बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना भी हुई थी. बताते चलें कि हाल ही में पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा इलाके में शुक्रवार को एक बस में आग लग गयी थी जिससे इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 20 अन्य घायल हो गये थे. 

रविवार को रियासी जिले के त्रिकुट वन क्षेत्र में भी आग लगने की घटना हुई थी. मालूम हो कि माता वैष्णों देवी का प्रसिद्ध मंदिर त्रिकुट वन क्षेत्र में ही स्थित है. हालांकि अधिकारियों के मुताबिक माता वैष्णों देवी मंदिर परिसर क्षेत्र पर आग का कोई असर नहीं हुआ और तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही थी.  त्रिकुट वन क्षेत्र में लगी आग पर आम लोगों, दमकल विभाग के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की मदद से काबू पा लिया था.

ये भी पढ़ें-

Video :ज्ञानवापी मामला : कांग्रेस सांसद केटीएस तुलसी ने कहा, काशी में मंदिर बन जाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu, Fire, Massive Forest Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com