मुंबई के बांद्रा इलाके में शनिवार दोपहर को भीषण आग लग गई. यह आग ज्ञानेश्वर नगर की ओएनजीसी कॉलोनी में लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इसके कारण 20 से 25 झोपड़ियां जलकर राख हो गई. आग लगने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई. हालांकि इस हादसे में कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. मौके पर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से 20 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. उन्होंने बताया कि बांद्रा (पूर्व) के ज्ञानेश्वर नगर इलाके में दोपहर करीब तीन बजे यह आग लगी.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

अपना सामान लेकर निकले लोग
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल और हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के बाद मौके पर रहने वाले लोगों ने अपने जरूरी सामान लेकर निकल गए थे.
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की छह गाड़ियां, पानी के टैंकर, अग्निशमन कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.
साथ ही उन्होंने बताया कि आग को बुझाने के प्रयास जारी है. इस आग को लेवल-1 की श्रेणी में रखा गया है.
मौके पर बड़ी संख्या में जुटे लोग
बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स एक कॉरपोरेट इलाका है, जहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं. हालांकि जहां आग लगी है,उस ओएनजीसी कॉलोनी में ज्यादातर झुग्गी-झोपड़ियां हैं. एक बार आग लगने के बाद जल्द ही कई झुग्गी-झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गई. इस इलाके में झुग्गी-झोपड़ियां बहुत ही नजदीक हैं.
आग की लपटें उठते देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे. कई लोगों को मौके पर वीडियो बनाते देखा गया. साथ ही काफी दूर से भी इस आग का धुंआ उठते देखा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं