विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2021

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- झूठे आरोप लगाने वाली BJP को शर्म आनी चाहिए

दिल्ली में डीटीसी बसों की खरीद के मामले में भाजपा के आरोपों का डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खंडन किया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में भाजपा के झूठे आरोपों की हकीकत सामने आ गई है.

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- झूठे आरोप लगाने वाली BJP को शर्म आनी चाहिए
डीटीसी बसों की खरीद मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बोला हमला. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

DTC बसों की खरीद के मामले में भाजपा के घोटाले के आरोपों पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे आरोपों पर केंद्रीय कमेटी की जांच से सब साफ हो गया है. जांच कमेटी ने माना है कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) इमानदारी से काम कर रही है. DTC बसों की खरीद के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 3 महीने से बीजेपी एक झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है.

UP NEWS: यूपी में दबंगों द्वारा दलित से जाति पूछ कर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

बीजीपी के नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं कि दिल्ली सरकार ने DTC बसों की खरीद में बड़ा घोटाला किया है. बीजेपी के कहने पर केंद्र सरकार ने DTC बसों की खरीद मामले में जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की थी.

इस जांच कमेटी ने बसों की खरीद से सम्बंधित करीब 3000 डॉक्यूमेंट देखे. सभी दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद जांच समिति इस नतीजे पर पहुंची की दिल्ली सरकार ने बसों की खरीद में कोई घोटाला नहीं किया. और न ही किसी को नुकसान पहुंचाया है. उल्टा मानना पड़ा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ईमानदारी से काम करती है. 

दिल्ली: साइलेंट जोन में निकाली बारात तो देने होंगे 20,000 रुपये जुर्माना, जेनरेटर चलाने पर 1 लाख का दंड

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की समिति की रिपोर्ट में सामने आया है कि दिल्ली में 2008 से बसें नहीं खरीदी गईं. 2015 के बाद हमने कोशिश की तो कई अड़चने लगाई गईं. कई अड़चनों को पार करके अरविंद केजरीवाल ने ये टेंडर कराया था और अब दिल्ली वालों के लिए बसें आएंगी. बीजेपी को अपने झूठे आरोपों पर शर्म आनी चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Sisodia, DTC Bus, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com