विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2023

मनीष सिसोदिया को जेल में मिल रहा VVIP ट्रीटमेंट : सुकेश चंद्रशेखर ने LG को लिखा खत

सुकेश चंद्रशेखर ने ये भी कहा कि जेल-प्रशासन पूरी तरह आम आदमी पार्टी के हाथ में कठपुतलियों के समान है. सत्येंद्र जैन जेल के कर्मचारियों पर नियंत्रण रखते हैं.

मनीष सिसोदिया को जेल में मिल रहा  VVIP ट्रीटमेंट :  सुकेश चंद्रशेखर ने LG को लिखा खत
मनीष सिसोदियो को लेकर सुकेश चंद्रशेखर ने एलजी को लिखा खत

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को जेल से पत्र लिखा है. सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया जेल में सिसोदिया को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा था. सुकेश चंद्रशेखर ने सिसोदिया को जेल में VVIP ट्रीटमेंट मिलने की जांच करवाने की मांग की.  CM केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को लेकर झूठे फलाने का आरोप भी लगाया है. सुकेश का कहना है कि केजरीवाल दरअसल मनीष सिसोदिया की असुरक्षा की खबर झूठी ही फैला रहे हैं. सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि मनीष सिसोदिया जेल नंबर 1 के 9 नंबर वार्ड में रखा गया है. सुकेश ने कहा कि यह तिहाड़ जेल का सबसे VVIP वार्ड है. सुकेश ने पत्र में कहा कि इस वार्ड 9 में सुब्रतो राय सहारा, अमर सिंह, A राजा , कलमाडी, सजंय चंद्रा जैसे कैदियों को रखा गया था.

सुकेश ने पत्र में कहा कि मनीष सिसोदिया का  VVIP वार्ड में पूरा ध्यान रखा जा रहा है. सुकेश ने कहा कि जेल-प्रशासन पूरी तरह आम आदमी पार्टी के हाथ में कठपुतलियों के समान है. सत्येंद्र जैन जेल के कर्मचारियों पर नियंत्रण रखते हैं.

वहीं बता दें कि आज मनीष सिसोदिया ने भी आज ट्वीट किया है. जेल से मनीष सिसोदिया का संदेश लिखा कि साहेब जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुंचा सकते हो, मगर मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते, कष्ट अंग्रेजो ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को दिए, मगर उनके हौसले नहीं टूटे. इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है; लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Sisodia, Sukesh Chandrasekhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com