विज्ञापन

मणिपुर में छात्र का अपहरण, पुलिस कस्टडी से खींचकर ले गए हथियारबंद लोग, कॉलेज की गुहार- 'उसे छोड़ दो'

मणिपुर के चुराचांदपुर स्थित यंग पिलर्स कॉलेज के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हेंगुनसेई खोंगसाई को 13 मई को 13 अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर अगवा कर लिया गया है. NSCN-IM और छात्र संगठन पर बंधक बनाने का आरोप है. कॉलेज ने छात्र की सुरक्षित रिहाई के लिए भावुक अपील जारी की है. पढ़िए एम के हेनरी की ये रिपोर्ट.

मणिपुर में छात्र का अपहरण, पुलिस कस्टडी से खींचकर ले गए हथियारबंद लोग, कॉलेज की गुहार- 'उसे छोड़ दो'
Manipur 11th Class student abduction Case
NDTV

Manipur 11th Class student abduction Case: मणिपुर में 11वीं कक्षा के एक छात्र हेंगुनसेई खोंगसाई के अपहरण के 3 दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने पर कॉलेज ने सुरक्षित रिहाई के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है. चुराचांदपुर  जिले के यंग पिलर्स कॉलेज एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि उसके 11वीं कक्षा के छात्र हेंगुनसेई खोंगसाई को कथित तौर पर 13 मई 2026 को 13 अन्य लोगों के साथ अगवा कर लिया गया है, और उसे कथित तौर पर सेनापति जिला छात्र संघ और NSCN-IM द्वारा बंधक बनाकर रखा गया है.

 3 दिन बीत जाने के बाद भी कॉलेज ने छात्र के लिए की सुरक्षा की अपील

अपहपण के 3 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कदम न उठाने के बाद कॉलेज ने अपने छात्र को सुरक्षित लाने का बीड़ा उठाया है. जिसके लिए उसने अपहरणकर्ताओं से गुहार लगाई है. कॉलेज प्रिंसिपल सैमुअल हाओकिप ने अपील करते हुए कहा कि खोंगसाई ने हाल ही में अपने पिता को खो दिया है, और उसकी मां की भी बचपन में ही छोड़कर चली गई थी. वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है, और वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है.

यंग पिलर्स कॉलेज

यंग पिलर्स कॉलेज
Photo Credit: NDTV

कॉलेज  प्रिंसिपल ने प्रशानसन की जवाबदेही पर उठाया सवाल

 प्रिंसिपल सैमुअल आरोप लगाया गया है कि उसे "सेनापति में पुलिस हिरासत से खींचकर ले जाया गया. जिसे उन्होंने प्रशासन की नाकामी भी कहा है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब एक शैक्षणिक संस्थान को भी अपने छात्र की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से अपील करने पर मजबूर होना पड़ता है, तो यह स्थिति वहां के लिए गंभीर  हो जाती है. और राज्य की न्याय तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने में वहां के प्रशासनिक अधिकारियों की विफलता को उजागर करती है.  फिलाहल कॉलेज ने मांग की है कि खोंगसाई और अन्य सभी बंधकों को "सुरक्षित और तुरंत रिहा किया जाए.

यह भी पढ़ें; Weather Update: पहाड़ों में गर्मी से हाहाकार, घाटी में 38 तो जम्मू में पारा पहुंचा 40 डिग्री, जानें कब मिलेगी राहत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com