मणिपुर (Manipur) की राजधानी इंफाल में उच्च सुरक्षा वाले सचिवालय परिसर के पास एक इमारत में आज आग लग गई. पुलिस ने बताया कि यह इमारत मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) के आधिकारिक बंगले से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आग किस कारण से लगी.
🔴#BREAKING | मणिपुर में सचिवालय के नजदीक लगी भीषण आग, पास ही है मुख्यमंत्री का आवास#Manipur pic.twitter.com/VtCY8thVOb
— NDTV India (@ndtvindia) June 15, 2024
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जिस इमारत में आग लगी वह कुकी जनजातियों के एक सिविल सोसाइटी ग्रुप कुकी इंपी के मुख्य कार्यालय वाले परिसर में ही है. कुकी इंपी चुराचांदपुर स्थित एक अन्य कुकी समूह इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के मणिपुर से अलग होकर 'अलग प्रशासन' बनाने के आह्वान का समर्थन कर रहा है.
सूत्रों ने कहा कि वे जानबूझकर आग लगाए जाने से इनकार नहीं कर रहे हैं.
मैतेई और हमार के बीच हाल ही में भड़की थी हिंसा
यह घटना असम की सीमा से लगे मणिपुर के जिरीबाम जिले में घाटी के दबदबे वाले मैतेई समुदाय और पहाड़ियों में प्रभावशाली हमार जनजातियों के बीच ताजा हिंसा भड़कने के एक सप्ताह के भीतर हुई है.
ये भी पढ़ें :
* मणिपुर के मुख्यमंत्री की अग्रिम सुरक्षा टीम पर हमला, दो जवान घायल
* Video : ऐसे भी होते हैं मंत्री और विधायक? मणिपुर में बाढ़ के कारण नदी में आया कचरा तो खुद करने लगे सफाई
* खतरे में थी 17 साल के लड़के की जिंदगी, BJP विधायक ने SOS मिलते ही ऐसे की मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं