विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

फोन पर तीन बार तलाक बोलकर बीवी को छोड़ा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता को कुछ दिन पहले ससुराल से निकाल दिया गया था.

फोन पर तीन बार तलाक बोलकर बीवी को छोड़ा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: विवादास्पद तीन तलाक प्रथा के ताजा मामले में एक युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से अपनी बीवी को फोन पर ही तलाक देने का मामला सामने आया है. गौरतलब है कि युवक ने कुछ महीने पहले ही महिला से शाद की थी. इस माले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला पुलिस थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि 26 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके शौहर अतीक खान ने पीड़िता पर शादी के बाद ही से दहेज के लिए दवाब बनाना शुरू कर दिया था.

यह भी पढ़ें: हिमेश रेशमिया भी चले दूल्हा बनने, इस एक्ट्रेस से कर रहे हैं शादी

पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता को कुछ दिन पहले ससुराल से निकाल दिया गया था. इसके बाद पीड़ित महिला जब अपने मायके में रह रही थी, तो उसके पति ने कल 14 मई को मोबाइल फोन पर "तलाक, तलाक , तलाक" बोलकर कहा कि दोनों के बीच वैवाहिक रिश्ते को खत्म माना जाए. इसके बाद ही पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस फिलहाल इस मामले में आरोपी की भी तलाश कर रही है. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Talak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com