विज्ञापन
8 years ago
कोलकाता:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) से ठीक पहले सियासी पिच के रूप में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर बैटिंग की. विपक्षी एकजुटता रैली (Mega Opposition rally in Kolkata) के बहाने आज यानी शनिवार को कोलकाता में ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाकर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया. कोलकाता (Kolkata) के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर तृणमूल कांग्रेस की बड़ी रैली में करीब करीब 20 लाख लोगों के जुटने की बात कही गई. ममता की विपक्षी एकता रैली में विपक्षी दलों के कई दिग्गज शामिल हुए. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अरुण शौरी, हार्दिक पटेल समेत कई नेताओँ ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू  ने कहा कि  हमारा एक ही मिशन है, देश बचाओ, संविधान बचाओ. ममता बनर्जी की आज हुई रैली में करीब 20 विपक्षी दलों के नेता पहुंचे और इन सबके निशाने पर बीजेपी और मोदी सरकार ही रही. 

 

विपक्ष को एक मंच पर लाने की ममता की कोशिशों को राहुल का साथ, BJP के 'ताबूत में आखिरी कील' साबित करने की कोशिश

 

Trinamool Congress Chief Mamata Banerjee's Opposition rally in Kolkata Live Updates: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Mamata Banerjee's Opposition Rally, Trinamool Congress, Mega Opposition Rally In Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com