मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार को अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे हैं. भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत पहुंचे हैं. यहां उन्होंने कहा कि उनका देश भारत की सुरक्षा को कमजोर करने वाला कोई काम नहीं करेगा और वह नई दिल्ली को एक मूल्यवान मित्र मानता है.
सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद के साथ सबसे पहले राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ बैठक के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे. हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बैठक की.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and Maldives President Mohamed Muizzu hold a meeting at Hyderabad House.
— ANI (@ANI) October 7, 2024
(Video: DD News) pic.twitter.com/37567UyJEO
यह मुइज्जू की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के कार्यकाल में रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों में वृद्धि देखी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं