विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2020

कोरोनिल को लेकर बोले महाराष्‍ट्र के मंत्री, 'पतंजलि ग्रुप ने लोगों को गुमराह किया तो करेंगे कार्रवाई'

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगने ने कहा यदि कोरोनिल के उत्पादकों द्वारा गलत दावे किए जाते हैं तो राज्य के गृह विभाग की मदद से औषधि और चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

कोरोनिल को लेकर बोले महाराष्‍ट्र के मंत्री, 'पतंजलि ग्रुप ने लोगों को गुमराह किया तो करेंगे कार्रवाई'
पतंजलि ग्रुप ने बाबा रामदेव की मौजूदगी में कोरोनिल को पिछले माह लांच किया था
मुंंबई:

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगने ने कहा है कि योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा तैयार की गई दवा ‘कोरोनिल' कोविड-19 का इलाज नहीं करती. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पतंजलि भ्रामक दावा कर राज्य के लोगों को गुमराह करेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि यदि कोरोनिल के उत्पादकों द्वारा गलत दावे किए जाते हैं तो राज्य के गृह विभाग की मदद से औषधि और चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

एक आधिकारिक वक्तव्य में शिंगने ने कहा कि पतंजलि द्वारा बनाई गई दवा कोरोनिल से कोविड-19 का इलाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि पतंजलि कोरोनिल को केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा के रूप में ही बेच सकती है. महाराष्‍ट्र के मंत्री शिंगने यह भी कहा कि लोग दवा के नाम की वजह से भी भ्रमित हो रहे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronil, Patanjali Ayurved Ltd, Patanjali Group, Maharashtra Minister Rajendra Shingne, Coronavirus Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com