विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2019

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे BJP के पूर्व MLA ने पूरी रात की EVM स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी

गोटे ने सुबह कहा कि वह अपने कुछ समर्थकों के साथ धुले में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर रात भर जागते रहे.

Also Read in
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे BJP के पूर्व MLA ने पूरी रात की EVM स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी
अनिल गोटे ने 2014 में भाजपा की टिकट पर धुले विधानसभा सीट जीती थी.
मुंबई:

महाराष्ट्र की धुले विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक अनिल गोटे ने अपने क्षेत्र में बनाए गए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी कर रात गुजारी. उन्होंने दावा किया कि गुरुवार को मतगणना से पहले वोटिंग मशीनों में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए उन्होंने ऐसा किया. विधानसभा की सभी 288 सीटों और सातारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई. 

गोटे ने सुबह कहा कि वह अपने कुछ समर्थकों के साथ धुले में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर रात भर जागते रहे. उन्होंने 2014 में भाजपा की टिकट पर धुले विधानसभा सीट जीती थी लेकिन इस बार सीट बंटवारा फॉर्मूले के तहत यह सीट भाजपा ने अपनी सहयोगी शिवसेना को दी है. विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और कुछ अन्य दलों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रणाली को लेकर संदेह जताया है और उनका आरोप है कि कुछ स्थानों पर इन मशीनों में छेड़छाड़ की गई है. 

राज्य में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मोबाइल फोन जैमर लगाने के कांग्रेस के अनुरोध को इससे पहले चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Elections 2019, Assembly Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com