महाराष्ट्र में चल रही सत्ता की उथल-पुथल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा संगठन राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस और विद्यार्थी कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है. एनवाईसी ने गुवाहटी में रेडिसन ब्लू होटल के बाहर देर रात बागी शिवसेना के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ विरोध में पोस्टर लगाए हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार में एनसीपी सबसे मजबूत धड़ा है और उसके मुखिया शरद पवार खुल कर उद्धव ठाकरे के समर्थन मे खड़े हैं. वहीं, शिवसेना सरकार को संकट में लाने वाले सभी बागी विधायक इस वक्त असम की राजधानी गुवाहटी के रेडिसन ब्लू होटल में रुके हुए हैं.
राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर में शिवसेना के बागी विधायकों को निशाना बनाया गया है. साथ ही पोस्टर में लिखा गया है, ' रेडिशन ब्लू के बिल से नहीं, महाराष्ट्र की वीर भूमि में आकर बात होगी. शिव सेना के गद्दार. राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पूरे मामले पर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि मैं वहां पर मौजूद नहीं था. ऐसी जानकारी मिली है कि असम के हमारे कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर विरोध किया है. ये विरोध जायज है. बागी विधायक चलती हुई महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं. ये शिवसेना का आंतरिक मसला है, लेकिन इस प्रकरण में महाराष्ट्र की जनता का बहुत नुकसान हो रहा है. सारे विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं. सरकार को अस्थिर करके मराठी जनता को धोखा देने वाले जनप्रतिनिधियों को मुंबई से लेकर गुवाहटी तक हर स्तर पर विरोध का सामना करना ही पड़ेगा.
बता दें कि गुवाहाटी में जिस होटल में बाग़ी विधायक ठहरे हुए हैं, वहां की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक शिंदे के कैम्प ने गुवाहाटी में होटल की बुकिंग को 5 जुलाई तक बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें-
- CM उद्धव ठाकरे देना चाहते थे इस्तीफा, MVA गठबंधन के नेता ने दो बार रोका : सूत्र
- AltNews के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर साल 2018 के ट्वीट को लेकर गिरफ्तार
- 'मुझे पहले भी 'निकम्मा' कहा था...' : CM अशोक गहलोत के तंज पर बोले सचिन पायलट
ये भी देखें-उद्धव ठाकरे कैंप से दो और विधायक पहुंचे गुवाहाटी - सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं