विज्ञापन

राम जी न्याय करेंगे... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में महंत दिनेंद्र दास का बड़ा खुलासा

महंत दिनेंद्र दास ने कहा ऐसा लगता है कि चंपत राय के खिलाफ साजिश की जा रही है. उनको रामजी पर पूरा भरोसा है, उनको सफलता जरूर मिलेगी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा खुलासा.
लखनऊ:

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने अयोध्या मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अनिल मिश्रा, चंपत राय, गोपाल राव और टिन्नू यादव को लेकर भी कई बातें एनडीटीवी को बताई हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले पर राजनीति नहीं किए जाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आरोपों की राजनीति ठीक नहीं है. उनका रामजी पर विश्वास बना हुआ है. वे जो निर्णय लेंगे वह मान्य होगा. दोषियों को रामलला दंड दे रहे हैं. 

गोपाल राव के पास अधकार नहीं

महंत ने कहा कि वह रोज सुबह आरती में जाते हैं. चढ़ावे में जो भी आता है उसे पुजारी दान पात्र में रख देते हैं. मंदिर में लेन-देन सब ठीक चल रहा है. गोपाल राव की भूमिका पर महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि वे तो कुछ भी नहीं हैं. राम जी निर्णय लेंगे तो वे भी ठीक हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि गोपाल राव वही काम करते हैं जो ट्रस्ट तय करता है. उनके पास अपने मन से किसी भी काम को करने का अधिकार नहीं है. मामले में उनका वनाम उछलने पर महंत ने कहा कि उनकी गलती होगी इसीलिए उनका नाम लिया जा रहा है. मीटिंग में उनको भी समझाया जाएगा तो सब सही हो जाएगा. 

परंपरा मानोगे तो विकास होगा वरना विनाश होगा

महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि राम जी यहां विराजमान हैं, ये वैष्णव संप्रदाय का स्थान है. अगर वैष्णव संप्रदाय को मानेंगे तो स्थान का विकास होगा. अगर उस परंपरा को नहीं मानोगे तो स्थान का घर का विनाश होता है, विकास नहीं होता. उन्होंने कहा कि बाहर के रहने वाले परंपरा नहीं मान रहे हैं. हमारे लोग मिलकर सब सही करेंगे तो विकास शुरू हो जाएगा. 

टिन्नू यादव की गलती कभी नहीं देखी

टिन्नू यादव की भूमिका पर उन्होंने कहा कि जब गलती देखी नहीं उनके बारे में कैसे बोल सकते हैं. महंत ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री गलती देखे, सरकार व्यवस्था करेगी तो गलती करने वाले अपने आप जेल में पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि रामलला दंड दे रहे हैं.अनिल मिश्रा और चंपत राय का नाम मामले में उछाले जाने पर महंत ने कहा कि उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है. अगर उन्होंने कुछ भी ऐसा वैसा देखा होता तो उनको बोल देते.

चंपत राय को 20 सालों से दानता हूं, उनके खिलाफ साजिश हुई

महंत ने कहा कि वह चंपत राय को 15-20 साल से जानते हैं लेकिन कभी उनकी गलती नहीं देखी. उन्होंने कभी किसी की बुराई नहीं की. वे वसम पकड़ निर्मोही है किसी की किसी से बुराई कभी नहीं करते.उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चंपत राय के खिलाफ साजिश की जा रही है. ऐसा लगता है कि टिन्नू यादव ने सपा नेताओं के साथ मिलकर चंपत के खिलाफ साजिश की है. चंपत राय का रामजी पर पूरा भरोसा है, उनको सफलता जरूर मिलेगी.

ये भी पढ़ें-राम मंदिर ट्रस्ट कर रहा था भर्ती, किसी योग्यता की जरूरत नहीं: ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir Donation Row, Ram Mandir Donation Theft, Champat Rai, Ram Mandir Trust
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com