Prayagraj Sangam Station Closed: प्रयागराज में महाकुंभ के कारण यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. प्रयागराज संगम स्टेशन पर बहुत ज्यादा भीड़ हो गई थी. इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. अगले आदेश तक प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. सभी श्रद्धालुओं को प्रयाग स्टेशन से अपनी ट्रेन पकड़नी होगी.
प्रयागराज में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. हर कोई महाकुंभ में स्नान की इच्छा लिए प्रयागराज पहुंच रहा है. सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ देखी जा रही है. शहर में कई जगहों पर भीषण जाम लग गया है. यही कारण है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है.
महाकुंभ में भारी भीड़... दारागंज में जाम में फंसी दिखी एंबुलेंस
— NDTV India (@ndtvindia) February 9, 2025
#Mahakumbh | #ViralVideo | #Prayagraj pic.twitter.com/kPoP326Ngd
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोमवार को राष्ट्रपति भी पहुंचेंगी
प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी डुबकी लगाने पहुंच रही हैं. ये आदेश राष्ट्रपति के आदेश और संगम तट पर बढ़ती भीड़ को भी देखते हुए भी लिया गया हो सकता है. राष्ट्रपति मुर्मू आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है.
देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा. इससे पहले प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुम्भ में पावन स्नान किया था.
राष्ट्रपति शाम पौने छह बजे प्रयागराज से वापस नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी. राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण होगा. उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी.
ये भी पढ़ें-
हार्डी संधू कौन हैं? टैक्सी, क्रिकेट और फिर सिंगिंग... जानिए क्यों लिए गए हिरासत में
केजरीवाल की हार पर कांग्रेस खुश, 2011 से अब तक हार चुकी 90 चुनाव, राहुल गांधी क्या बदलेंगे?
दुर्योधन, दुःशासन... केजरीवाल की हार पर कुमार विश्वास क्यों करने लगे महाभारत की बात, देखें VIDEO
"झूठ एवं लूट की राजनीति...": मिल्कीपुर और दिल्ली में बीजेपी की जीत पर योगी आदित्यनाथ
VIDEO: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार स्वीकार की, बीजेपी को दी बधाई
दिल्ली में BJP कैसे महज 2% वोट ज्यादा पाकर AAP से 26 सीटें ज्यादा जीत गई, जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं