Arvind Kejriwal On Loosing Election: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने बीजेपी को बधाई दी है. एक वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का जो भी निर्णय है, जनता को जो भी फैसला है, हम उसे स्वीकार करते हैं. मैं बीजेपी को बधाई देता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि जनता ने जिस उम्मीद और आशा के साथ उन्हें वोट किया है वो उन पर काम करेंगे.
केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने पिछले 10 सालों में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में काम किया. अब हमें जो जनता ने निर्णय सुनाया है, हम कंस्ट्रक्टिव विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. हम सत्ता के लिए राजनीति में नहीं आए. हम आगे भी जनता के सुख दुख में काम आते रहेंगे.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
दिल्ली चुनाव के नतीज़ों पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी का संदेश pic.twitter.com/BKyCnkSQtc
— AAP (@AamAadmiParty) February 8, 2025
कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं, चुनाव वो बहुत मजबूती से लड़े. इस चुनाव के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सहा. हम ऐसे ही आगे भी काम करते रहेंगे.

दिल्ली में बीजेपी अभी 47 सीटों पर आगे चल रही है और इसमें से कुछ सीटें जीत चुकी है. वहीं आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर ही आगे चल रही है या जीत चकी है. ये चुनाव आयोग के दिए हुए आंकड़ें हैं.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप का वोट प्रतिशत भी काफी घट गया है. वहीं बीजेपी ने अपने वोट प्रतिशत में करीब 10 फीसदी का इजाफा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं