Yogi Adityanath Reaction On BJP's Victory: दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी. सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम झूठ एवं लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत है.
PM मोदी की तारीफ की
सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा, सुशासन और लोक कल्याणकारी योजना के कार्य पिछले 11 सालों से निरंतर चल रहे हैं, ये उनकी विजय है. मैं पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व को ढाई दशक के बाद दिल्ली में कमल खिलाने के लिए दिल से अभिनंदन करता हूं. दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है. अब हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी विकास, सुशासन और लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ दिल्लीवासियों को प्रदान करने में सफल होगी. पिछले ढाई दशक और 11 सालों से दिल्ली के अंदर ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई थी, उसने दिल्ली को बहुत पीछे ढकेल दिया. जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया. जिस प्रकार से झूठ की राजनीति को प्रश्रय दिया. उसका पर्दाफाश हुआ.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सपा पर कसा तंज
योगी ने कहा कि यूपी के अंदर अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव ने समाजवादी पार्टी के परिवारवाद और झूठ की राजनीति को पूर्ण विराम देते हुए डबल इंजन सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन के मॉडल को अंगीकार किया है. जनता ने स्पष्ट किया है कि भले ही अपने स्वार्थ के लिए सपा पार्टी झूठ का कितना ही सहारा क्यों ले ले, कितना बड़ा प्रोपगेंडा क्यों न करे, लेकिन जनता उन्हें पूरी तरह से तत्परता से सबक सिखाने के लिए काम कर रही है.
एक्स पर ये कहा
इसके अलावा सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय की समर्पित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और उनकी सर्वहितग्राही, लोक-कल्याणकारी और समग्र उत्थान को समर्पित विकासपरक नीतियों पर दिल्लीवासियों के विश्वास की मुहर है. सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं दिल्ली की सुशासन प्रेमी देवतुल्य जनता-जनार्दन का अभिनंदन.''
कार्यकर्ताओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई दी. सीएम ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों, सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है. सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन! जय श्री राम!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं