PM Narendra Modi Speech: दिल्ली में 27 साल बाद ऐतिहासिक जीत (Delhi Election Result) मिलने पर पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. मोदी-मोदी, जय श्री राम और भारत माता की जय के उद्घोष से बीजेपी मुख्यालय गूंज उठा. लगातार मोदी-मोदी के नारे लगे .सबसे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी ने दिल्ली और मिल्कीपुर विजय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
"आडंबर, अराजकता, अहंकार और..."
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली वालों ने भाजपा को सेवा का मौका दिया है. दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का मौका दिया है. दिल्लीवासियों को सिर झुकाकर नमन करता हूं. मैं दिल्लीवासियों का आभार करता हूं. इसके बाद पीएम मोदी ने AAP पर 'AAAA' अटैक करते हुए कहा, "आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आप-दा की हार हुई है. इस नतीजे में भाजपा के कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत चार चांद लगा देता है. सभी बीजेपी कार्यकर्ता इस जीत के हकदार हैं. मैं सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देता हूं. आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक दिल्ली की जनता है. जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उन्हें सच से सामना हो ही गया."
"तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण पर भरोसा"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "दिल्ली के नतीजों ने ये भी साबित कर दिया कि राजनीति में शार्टकट और झूठ-फरेब के लिए कोई जगह नहीं है.शार्टकट वालों का दिल्ली की जनता ने शार्ट सर्किट कर दिया. आज के नतीजे दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए देश में कितना भरोसा है. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया. फिर महाराष्ट्र में बनाया. अब दिल्ली में नया इतिहास रच दिया. दिल्लीवासी भाजपा की जीत और ‘आप-दा' से राहत मिलने का जश्न मना रहे हैं. दिल्लीवासियों को मेरी गारंटी है कि सबका साथ, सबका विश्वास, पूरी दिल्ली का विकास. आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है. हर वर्ग ने भाजपा को वोट दिया है. आज देश तुष्टिकरण नहीं, बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण पर भरोसा कर रहा है."
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
एक कार्यकर्ता को देख टोका
पीएम मोदी जब भाषण दे रहे थे, तो एक कार्यकर्ता की तबीयत उन्हें खराब लगी. शायद भीड़ के कारण उन्हें चक्कर आ गया था. पीएम मोदी की नजर पड़ी तो भाषण रोक बोले, "जरा इनको देखिए, नींद आ रही है या तबीयत खराब है. आप पानी पिलाइये. थोड़े Un-Easy लग रहे हैं." पीएम के ऐसा कहते ही अन्य लोगों ने उन कार्यकर्ता को पानी दिया.
यमुना पर पीएम मोदी का वादा
हम लोग हमारा सदा मंगल करने वाली यमुना देवी को नमस्कार करते हैं, लेकिन, उसी यमुना की इन लोगों ने कैसी दुर्दशा कर दी? दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुना की गोद में पनपा है. दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर कितना आहत होते रहे हैं! लेकिन दिल्ली की आप-दा ने इस आस्था का अपमान किया। दिल्ली का जनादेश सिर्फ विकास के लिए नहीं है, बल्कि इसकी विरासत की समृद्धि के लिए भी है. 'गंगे च यमुने चैव, गोदावरी सरस्वती, कावेरी नर्मदे सिंधु,' यह भारत का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उद्घोष है. मां यमुना हमारी आस्था का केंद्र हैं. यमुना जी को हम दिल्ली की पहचान बनाएंगे. मैं जानता हूं कि काम कठिन है. गंगा जी का देखिए, राजीव गांधी के जमाने से काम चल रहा है. काम कितना भी कठिन हो, अगर संकल्प मजबूत है तो काम होकर रहेगा.
कांग्रेस पर अर्बन नक्सल वार
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी करारा वार किया, उन्होंने कहा, "2014 के बाद 5 साल तक हिंदू बनने की कोशिश की. मंदिरों में जाना, जनेऊ पहनना. सोचा कि बीजेपी के वोट बैंक को काट लेंगे. लेकिन कुछ नहीं हुआ तो फिर राज्यों की पार्टियों पर अब उनकी नजर है. इंडी गठबंधन के दल अब कांग्रेस को समझने लगे हैं. इसलिए दिल्ली में हमने देखा कि इंडी के दलों ने एकजुट होकर कांग्रेस को और अपने वोटबैंक को रोकने की कोशिश की. फिर भी क्या हाल हुआ. देखिए...कांग्रेस को तो वो रोकने में सफल रहे, लेकिन आप-दा को बचाने में फेल हो गए. आज कांग्रेस वो कांग्रेस नहीं, जो आजादी के आंदोलन तक थी, जो आजादी के कुछ दशकों तक थी, आज कांग्रेस अर्बन नक्सलियों की राजनीति कर रही है. कांग्रेस के नेता जब कहते हैं कि वो भारत से लड़ रहे हैं, तो ये नक्सलियों की बात कर रहे हैं."
'ये आप-दा झूठ की संपदा'
जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिलने पर पीएम मोदी की तारीफ की. साथ ही उन्हें बधाई दी. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को भी जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं. चुनाव के नतीजे पीएम मोदी के विकास के काम पर मुहर लगाते हैं. रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को पीएम मोदी ने शुरू किया. जो कहा, वो किया और जो नहीं किया, वो भी किया. मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है. ये चुनाव कट्टर बेईमान नेता और कट्टर बेईमान पार्टी को मुंहतोड़ जवाब है. जिस तरह से उन्होंने दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया था. कूड़ेदान की सफाई की बात कहकर घर-घर कूड़े का ढेर लगा दिया. आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की फैक्ट्री है. ये आप-दा झूठ की संपदा है. दिल्ली की जनता ने उनके जेल जाने पर मुहर लगा दी है.

दिल्ली में कार्यकर्ताओं की खुशी सुबह 9 बजे से ही दिखने लगी थी. 12 बजे तक गुलाल उड़ने लगे और पटाखे फोड़े जाने लगे. जैसे-जैसे वक्त बीतता गया जीत का रंग और गाढ़ा होता गया. हर नेता, हर कार्यकर्ता की जुबान पर बस पीएम मोदी का ही नाम था. बिना लाग लपेट हर नेता-कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में जीत का श्रेय पीएम मोदी को दे रहा था.

बीजेपी की ये खुशी सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं दिखी. देश भर में दिल्ली जीत पर बीजेपी कार्यकर्ता दोपहर बाद से ही जश्न मनाने लगे. यूपी में मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली जीत ने इस खुशी को दोगुना कर दिया. बिहार से लेकर गुजरात तक और महाराष्ट्र से लेकर हरियाणा तक बीजेपी कार्यकर्ता दिल्ली की जीत का जश्न मनाते नजर आए.
ये भी पढ़ें-
दुर्योधन, दुःशासन... केजरीवाल की हार पर कुमार विश्वास क्यों करने लगे महाभारत की बात, देखें VIDEO
"झूठ एवं लूट की राजनीति...": मिल्कीपुर और दिल्ली में बीजेपी की जीत पर योगी आदित्यनाथ
VIDEO: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार स्वीकार की, बीजेपी को दी बधाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं