विज्ञापन

यूपी को मिलेंगे 2 और एक्सप्रेसवे, कानपुर, बाराबंकी समेत यूपी के 8 जिलों तक सुपरफास्ट सफर

उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही डबल सौगात मिलने वाली है. पहली है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, जो बनकर तैयार हो चुका है. इसी दिन दो नए हाईवे का भी शिलान्यास किया जाएगा.

यूपी को मिलेंगे 2 और एक्सप्रेसवे, कानपुर, बाराबंकी समेत यूपी के 8 जिलों तक सुपरफास्ट सफर
य़ूपी को जल्द मिलेगी दो नए हाईवे की सौगात.
  • पीएम मोदी यूपी को जल्द लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सौगाद देंगे, जिससे हाई स्पीड कनेक्टिविटी बढ़ेगी
  • प्रधानमंत्री कानपुर-कबरई और बाराबंकी-बहराइच मार्ग के दो नए हाईवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे
  • कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे 63 किलोमीटर लंबा है और इसकी लागत लगभग 4700 करोड़ रुपये है

गंगा एक्सप्रेसवे के बाद उत्तर प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए तेजी से एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं. राज्य के लोगों के लिए दोहरी खुशी का मौका आने वाला है. एक तरफ हाई स्पीड एक्सप्रेसवे और दूसरी तरफ दो नए हाईवे का तोहफा मिलने वाला है. पीएम मोदी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इसकी तारीख NHAI को जल्द बताई जाएगी. माना जा रहा है कि जून में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि आधिकारिक तारीख अब तक सामने नहीं आई है. इस एक्सप्रेसवे के साथ ही पीएम मोदी यूपी को दो नए हाईवे प्रोजेक्ट्स की सौगात भी देंगे. पीएम मोदी दोनों हाईवे का शिलान्यास भी उसी दिन करेंगे.

यूपी को मिलेगी दो बड़े हाईवे की सौगात

NHAI के मुताबिक, पीएम मोदी जिन दो हाईवे का शिलान्यास करेंगे, उनमें कानपुर-कबरई और बाराबंकी-बहराइच मार्ग शामिल है. खास बात यह है कि केंद्रीय कैबिनेट ने दोनों ही परियोजना के लिए हरी झंडी दे दी है. इनके लिए फंड भी मंजूर किया जा चुका है. अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है. 

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का जल्द होगा उद्घाटन

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की अगर बात करें तो 63 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इस एक्सप्रेसवे में 42 किमी लंबा ग्रीन फील्ड भी होगा.

  • लखनऊ और कानपुर के बीच का सफर होगा आसान
  • NH-27 पर भारी ट्रैफिक, जाम और देरी की समस्या से मिलेगी राहत मिलेगी. 
  • आमतौर पर कानपुर से लखनऊ पहुंचने में 2.5 से 3 घंटे तक लगते हैं
  •  एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद सिर्फ 30 से 45 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. 
  • एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे. 
  • कार से एक तरफ का टोल 275 रुपये चुकाना होगा. 
  • वहीं 24 घंटे के अंदर वापसी पर कुल 415 रुपये टोल टैक्स देना होगा.

कानपुर-करबई के बीच बनेगा ग्रीन फील्ड हाईवे

कानपुर-कबरई के बीच 112 किमी. लंबा नया हाईवे बनने जा रहा है. इसको बनाने में करीब 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे. केंद्र सरकार इसके लिए पहले ही मंजूरी दे चुकी है. यह ग्रीन फील्ड हाईवे कानपुर से फतेहपुर होते हुए हमीरपुर से होकर गुजरेगा. 

7 हजार करोड़ से बनेगा बराबंकी-बहराइच फोर लेन हाईवे 

बराबंकी से बहराइच तक दो लेन का हाईवे चार लेन का किया जाएगा. केंद्र सरकार ने इसके लिए 7 हजार करोड़ का फंड मंजूर कर लिया है. इसे बनाने के लिए बहाराइच में 140 और बाराबंकी में 110 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है. 

ग्रीन फील्ड हाईवे है क्या?

ग्रीन फील्ड हाईवे वह होता है, जिस रास्ते से पहले न तो कोई सड़क निकली हो और न ही कोई रिहायशी इलाका हो. ऐसी जगह पर जब नए सिरे से हाईवे का निर्माण किया जाता है तो वह ग्रीन फील्म हाईवे कहलाता है. खास बात यह है कि हाईवे के दोनों तरफ खूब पेड़-पौधे लगाए जाते हैं. जिसेस वाहनों की वजह से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके. 

ये भी पढ़ें- यूपी को जल्द मिलेगा एक और एक्सप्रेसवे तोहफा, महज 45 मिनट में पहुंचेंगे कानपुर से लखनऊ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com