विज्ञापन

इश्क, धोखा और कत्ल: मास्टर जी के प्यार में अंधी हुई पत्नी, प्रेमी के साथ म‍िलकर पति का घोंटा गला

तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी.पति से विवाद की वजह से पत्‍नी अध‍िकतर समय मायके में ही रहती थी. इसी बीच उसे सरकारी टीचर से प्‍यार हो गया.

पत्नी ने प्रेमी (दाएं चेक शर्ट) के साथ मिलकर अपने पति (बाएं ब्लू शर्ट) की गला घोंटकर हत्या कर दी.

बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गांव में मह‍िला ने प्रेमी के साथ म‍िलकर पति का गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शिक्षक अमराराम और मृतक की पत्नी अनु को डिटेन कर पूछताछ की. दोनों ने गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया. मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

तीन साल पहले हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र कुमार (21) पुत्र पेमाराम, मेघवाल निवासी मलवा गोयलान की शादी करीब 3 साल पहले बागुंडी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी. अनु देवी इस विवाह से खुश नहीं थी. दोनों में विवाद रहता था. शादी के बाद से अधिकतर समय अपने पीहर में ही रहती थी. इस दौरान उसका संपर्क तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम पुत्र चेनाराम मेघवाल, जो वर्तमान में चिड़िया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, उससे हुआ. दोनों के बीच मे पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

पति से रोज होता था विवाद

विवाह के बाद से अनु और उसके पति में रोज विवाद होता था, जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, ज‍िसमें दोनों को समझाया गया. उसके बाद अनु अपने ससुराल आई, लेकिन दो दिन बाद ही उसने रात में अपने प्रेमी अमराराम को फ़ोन करके बुलाया. 

सोते समय गला घोंटा 

दोनों ने मिलकर सोते हुए महेंद्र का गला दबाकर हत्या कर दी. सुबह जब महेंद्र देर तक नहीं जगा तो उसकी मां ने जाकर देखा, तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था. शरीर और गले में खरोंच के निशान दे कर शक की सुई अनु पर ठहर गई, और मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी. 

यह भी पढ़ें: पंक्चर जोड़ते-जोड़ते जोड़े पाकिस्तान से तार, सैन्य बलों की मूवमेंट के फोटो भेजने में 22 गिरफ्तार

लेखक के बारे में
img
अनिल वैष्णव
Reporter, Balotra
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Wife Murder Husband, Wife Love Teacher, Wife Murder Husband With Lover, Balotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com