विज्ञापन
Story ProgressBack

उत्तर प्रदेश में लूटपाट का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि महिलाओं के गले की चेन खींचने वाले मन्नू और रेहान को पकड़ने के लिए दिल्ली के गोकुलपुरी थाने की एक पुलिस टीम ने प्रेम नगर कॉलोनी के घर पर छापा मारा .

Read Time: 2 mins
उत्तर प्रदेश में लूटपाट का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया
गाजियाबाद (उप्र):

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने रेहान (20) और उसके साथी मन्नू को घेर लिया और इस मुठभेड़ में रेहान और कांस्टेबल विजय पाल राठी गोली लगने से घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेहान (20) की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि विजय राठी का इलाज जारी है.

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि महिलाओं के गले की चेन खींचने वाले मन्नू और रेहान को पकड़ने के लिए दिल्ली के गोकुलपुरी थाने की एक पुलिस टीम ने प्रेम नगर कॉलोनी के घर पर छापा मारा .

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो मन्नू ने गोली चला दी इस गोलीबारी में कांस्टेबल विजय पाल घायल हो गया.

पुलिस उपायुक्त यादव के मुताबिक बाद में लोनी बॉर्डर पुलिस (उत्तर प्रदेश) को उनके छिपे होने की सूचना मिली, उन्हें डाबर तालाब कॉलोनी में घेर लिया गया और मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी . पुलिस के मुताबिक मन्नू और रेहान का आपराधिक इतिहास हैं और कई मामलों में पुलिस दोनो को ढूंढ रही थी .

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
कांग्रेस का लक्ष्य फरीदाबाद की सभी विधानसभा सीटें जीतना होगा: वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा
उत्तर प्रदेश में लूटपाट का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया
लेबनान में भारतीय नागरिकों के साथ दूतावास लगातार संपर्क में, एडवाइजरी जारी की गई : विदेश मंत्रालय
Next Article
लेबनान में भारतीय नागरिकों के साथ दूतावास लगातार संपर्क में, एडवाइजरी जारी की गई : विदेश मंत्रालय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;