जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पूर्व सीएम और पूर्व कांग्रेस (Congress) नेता गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) इस बार का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) लड़ेंगे. उनकी पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (Democratic Progressive Azad Party) ने मंगलवार का कहा कि गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी सीट (Anantnag-Rajouri seat)से चुनावी मैदान में उतरेंगे. 2019 के चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference)के हसनैन मसूदी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. लेकिन पार्टी ने इस बार मेन अल्ताफ को यहां से उम्मीदवार बनाया है.
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के नेता ताज मोहिउद्दीन ने श्रीनगर में मीडिया से कहा कि आज कोर कमेटी की बैठक हुई. हमने फैसला किया है कि (पार्टी अध्यक्ष) गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि 2014 में उधमपुर लोकसभा सीट से BJP नेता जितेंद्र सिंह से हारने के बाद गुलाम नबी आजाद के लिए यह पहला लोकसभा चुनाव होगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
‘इंडिया' गठबंधन की एकता उसी दिन टूट गयी, जब कांग्रेस ने ‘अकेले' भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली: आजाद
महबूबा मुफ्ती अनंतनाग सीट से दो बार की सांसद रह चुकी हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि BJP इस सीट से किसे उम्मीदवार बनाएगी या किसे अनौचारिक समर्थन की पेशकश करेगी. इस सीट को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के बीच विवाद है. दोनों पार्टियां कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA अलायंस का हिस्सा हैं. हालांकि, कोई भी एक-दूसरे को ये सीट देने को तैयार नहीं है.
उम्मीद है कि SC जम्मू-कश्मीर के लोगों के पक्ष में फैसला सुनाएगा": गुलाम नबी आजाद
अनंतनाग-राजौरी का समीकरण
अनंतनाग-राजौरी में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां और कुलगाम जिले और जम्मू क्षेत्र में राजौरी, पुंछ के सीमावर्ती जिलों के अधिकांश हिस्से शामिल हैं. वर्तमान में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व न्यायाधीश हसनैन मसूदी यहां से सांसद है. इन्होंने PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को इस सीट से हराया था. हालांकि, इस चुनाव को लेकर राजनीतिक जानकारों का दावा है कि डोडा, किश्तवाड़, बदेरवाह और पुंछ जैसे पीर पंजाल के दक्षिण इलाकों में वोट बैंक रखने वाले गुलाब नबी आजाद विपक्षी पार्टी के उम्मीदवारों के वोट को विभाजित करने में सक्षम होंगे.
"अगर NDA को 400 सीटें मिलती है तो..." : गुलाम नबी आजाद ने परोक्ष रूप से कांग्रेस पर साधा निशाना
जम्मू-कश्मीर में कब चुनाव?
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव पहले पांच चरणों में होंगे. 19 अप्रैल को उधमपुर में वोटिंग होगी. 26 अप्रैल को जम्मू में वोट डाले जाएंगे. 7 मई को अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान है. 13 मई श्रीनगर में वोटिंग कराई जाएगी. जबकि 20 मई को बारामूला के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
"वक्त बताएगा कौन गुलाम है और कौन आजाद" : उमर अब्दुल्ला का गुलाम नबी आजाद पर निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं