- मंत्रिमंडल में शामिल हुए पशुपति नाथ पारस
- पशुपति पारस ने बतौर कैबिनेट मंत्री ली शपथ
- चिराग पासवान के चाचा हैं पशुपति नाथ पारस
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के वरिष्ठ नेता पशुपति नाथ पारस (Pashupati Nath Paras) भी टीम मोदी का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली. आज (बुधवार) कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली. फिलहाल विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है. पशुपति पारस ने NDTV से बातचीत में कहा, 'मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं. मैं हर जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं. मेरे बड़े भाई स्वर्गीय रामविलास पासवान मेरे भगवान हैं. मैं संगठन और मंत्रालय दोनों संभालूंगा. मैं लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं.'
चिराग पासवान (Chirag Paswan) से कलह के मसले पर पशुपति नाथ पारस ने कहा, 'मैं चिराग से हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं. मैं जनता की अदालत में लड़ूंगा, मैं देश की अदालत में लड़ूंगा और भगवान की अदालत में भी लड़ूंगा. उन्होंने पार्टी में प्रजातंत्र खत्म कर दिया था, इसलिए हम पांच सांसद अलग हुए.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चिराग और तेजस्वी के मिलने के क्या हैं मायने? नीतीश और BJP को कितना हो सकता है नुकसान?
बताते चलें कि मोदी कैबिनेट के विस्तार की खबरों के साथ ही पशुपति पारस को मंत्री बनाए जाने की भी खबरें सुर्खियां बटोरने लगी थीं. जिसके बाद पारस के मंत्री बनने की संभावनाओं के बीच चिराग पासवान ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी. साथ ही LJP ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था. चिराग ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लोकसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती दी है.
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण लोक जनशक्ति पार्टी से पशुपति कुमार पारस को पहले ही निष्कासित किया जा चुका है और अब उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर पार्टी कड़ा ऐतराज दर्ज कराती है.
VIDEO: खोई जमीन की तलाश में जुटे चिराग पासवान, चाचा पशुपति पारस पर बरसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं