विज्ञापन
21 days ago

LIVE Updates: कश्मीर के अनंतनाग जिले में बादल फटा है. जिससे पहलगाम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. बताया जा रहा है कि अनंतनाग जिले में दो जगहों पर बादल फटने की घटना हुई है. यहां भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. बादल फटने से खेती की जमीन को नुकसान पहुंचा कई होटल भी पानी में डूब गए हैं. स्थानीय जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है. पर्यटकों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. क्योंकि बाढ़ के पानी का असर भी तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है. 

बिहार में भारी बारिश जारी

बिहार में भी रविवार को झमाझम बारिश जारी है. पटना में भी सुबह से ही लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. ऐसे में लोगों आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल के कैंपस में भी पानी भर गया. मौसम विभाग ने पटना में अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है. 

पहलगाम में बाढ़ से भारी मलबा जमा

अनंतनाग में बादल फटने के बाद पहलगाम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. पहलगाम में नल्ला अवूरा इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां अचानक आई बाढ़ से क्षेत्र में भारी मलबा जमा हो गया है. जिससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है. 

उत्तराखंड के विकासनगर में भारी बारिश

उत्तराखंड के विकासनगर जिले में भारी बारिश के बाद लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में लैंडस्लाइड हुआ था. यहां मलबा हटाने वाली मशीने रखी थी. लेकिन यह मशीने ही मलबे में दब गई. उत्तराखंड के कई जिलों में आज सुबह से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है. पहाड़ों पर लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. 

जम्मू-कश्मीर चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिसके बाद सलाल डैम के कई गेट खोल दिए गए है. यहां पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा था. जिसके बाद नदी के डैम के खोले गए हैं. 

उत्तराखंड में बारिश से गंगाजी का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. पहाड़ों पर भी लगातार बारिश हुई है. जिससे ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा और यहां  त्रिवेणी घाट पर कई सीढ़ियां पानी में डूब गईं हैं. वहीं हरिद्वार में भी जलस्तर बढ़ा है. ऐसे में प्रशासन ने यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. जबकि लोगों को गंगा नदी के पास सावधानी से जाने को कहा है. 

हिमाचल में बारिश के बाद शिमला में छाया कोहरा

हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लैडस्लाइड होने के बाद यहां मलबा हटाया जा रहा है. वहीं हिमाचल की राजधानी शिमला में भी बारिश के बाद शनिवार शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ है. 

कश्मीर के अनंतनाग में बादल फटा

कश्मीर के अनंतनाग जिले में बादल फटा है. जिससे पहलगाम समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. यहां घरों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने यहां लगातार बारिश होने की संभावना भी जताई है. वहीं बादल फटने के बाद मौसम बदल रहा है. ऐसे में लोगों और घूमने आए पर्यटकों को सावधानी बरतने के लिए कहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Weather Live Updates, Anantnag, Pahalgam, Weather News, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com